menu-icon
India Daily

Budget 2024: बजट के दिन शेयर बाजार भरेगा उड़ान या गिरेगा मुंह के बल, आंकड़ों से समझिए

Budget 2024: 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का पूर्ण बजट पेश करेंगी. इस बजट से देश की जनता को बहुत सी उम्मीदें हैं. सरकार इस बजट में हर सेक्टर के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है. बजट के बीच शेयर बाजार पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है.सवाल ये है कि बजट वाले दिन बाजार कैसे परफॉर्म करेगा? आइए आंकड़ों से जानने की कोशिश करते हैं कि 23 जुलाई को बाजार तेज रफ्तार पकड़ेगा या फिर मुंह के बल गिरेगा?

India Daily Live
Budget 2024: बजट के दिन शेयर बाजार भरेगा उड़ान या गिरेगा मुंह के बल, आंकड़ों से समझिए
Courtesy: Social Media

Budget 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार का पहला बजट 23 जुलाई मंगलवार को पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट को पेश करेंगी. यह इस साल का दूसरा बजट है. इससे पहले 1 फरवरी को पेश किया बजट अंतरिम बजट था. लोकसभा चुनाव वाले साल में बजट 2 बार पेश होता है. अंतरिम बजट चुनाव की अवधि तक होता है. नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट पेश होता है. बजट का असर शेयर मार्केट पर भी देखने को मिलता है. 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट के दिन शेयर बाजार गिरेगा या फिर उछाल मारेगा. आइए आंकड़ों से जानते हैं.

पिछले दो कारोबारी दिन से बाजार लाल निशान के पार बंद हो रहे है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों फिसलकर बंद हो रहे हैं. बजट वाले दिन शेयर बाजार में उथल-पुथल देखने को मिलती है. आइए पिछले कई सालों के आंकड़ों से समझते हैं कि इससे पहले के बजट में शेयर मार्केट ने कैसी चाल चली है.

आंकड़ों से समझिए कैसे परफॉर्म करेगा मार्केट

अगर पिछले 10 सालों की बात करें तो 13 बार बजट पेश हुए है. इसमें 10 पूर्ण बजट और 3 अंतरिम बजट शामिल है. 13 बार में से 7 बार बजट वाले दिन शेयर बाजार गिरा है. यानी लाल निशान के पार बंद हुआ. वहीं, 6 मौके पर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. ये आंकड़ा तो करीब फिफ्टी कह रहा है. यानी मार्केट बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है.

साल 2021 में जब बजट पेश हुआ था उस दिन शेयर बाजार ने सबसे बाजार ने लंबी छलांग लगाई थी. बाजार 5 फीसदी तक बढ़ा था. लेकिन 2020 में बाजार 2.5 फीसदी तक गिरा था.

क्या कहते हैं पिछले 2 साल के आंकड़े

पिछले दो साल यानी 2022 और 2023 की बात करें तो इन दोनों साल में बजट वाले दिन बाजार ने रॉकेट वाली रफ्तार भरी थी. साल 2022 में बजट वाले दिन निफ्टी इंडेक्स ने 4.7 फीसदी की उड़ान भरी थी. वहीं, 2023 में यह 1.40 फीसदी तक उछली थी. हालांकि, इस साल 1 फरवरी 2024 को पेश हुए अंतरिम बजट में निफ्टी 0.13 फीसदी तक गिरी थी.

डिस्क्लेमर: इस खबर के जरिए किसी भी प्रकार की निवेश करने की सलाह नहीं दी जा रही है. कहीं भी निवेश करने से पहले आर्थिक सलाहकार से सलाह अवश्य लें.