menu-icon
India Daily

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... वेटिंग टिकट होने पर भी मिलेगी कंफर्म सीट! जानें कैसे

IRCTC विकल्प स्कीम उन यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी है जो वेटिंग टिकट लेकर परेशान रहते हैं. यह योजना आपको बिना अतिरिक्त खर्च के दूसरी ट्रेन में सीट पाने का अच्छा मौका देती है.

Shilpa Shrivastava
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... वेटिंग टिकट होने पर भी मिलेगी कंफर्म सीट! जानें कैसे
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो वेटिंग टिकट की टेंशन आपको जरूर परेशान करती होगी. यात्रा की तारीख नजदीक आ जाती है लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं होता. इसी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे और IRCTC ने विकल्प स्कीम (Vikalp Scheme) शुरू की है. 

इस योजना का मतलब है कि अगर आपकी पहली ट्रेन में सीट नहीं मिलती, तो रेलवे आपको उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में सीट देने की कोशिश करेगा. यह खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जिनका टिकट वेटिंग लिस्ट में है.

विकल्प स्कीम क्या है?

IRCTC विकल्प स्कीम वेटिंग टिकट वाले पैसेंजर्स को दूसरा मौका देती है. अगर आपकी बुक की गई ट्रेन में जगह नहीं है, तो रेलवे आपको उसी रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेन में सीट अलॉट कर सकता है. इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आपको कोई अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ता. आपको सिर्फ अपना मूल टिकट का किराया ही देना होता है. हालांकि, यह 100% गारंटी नहीं देती कि आपको सीट मिल ही जाएगी, लेकिन कन्फर्मेशन की उम्मीद जरूर बढ़ जाती है.

विकल्प स्कीम का लाभ:

  • वेटिंग टिकट होने पर भी कई ट्रेनों में सीट मिलने का मौका

  • आखिरी समय में नई टिकट बुक करने की टेंशन खत्म

  • कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं

  • एक ही रूट की कई ट्रेनों का विकल्प मिलता है

  • यात्रा प्लान आसान हो जाता है

कैसे करें आवेदन? 

  • IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें.

  • यात्रा की तारीख, स्टेशन और क्लास चुनकर ट्रेन सर्च करें.

  • यात्री डिटेल भरकर टिकट बुक करें.

  • अगर टिकट वेटिंग में है तो Vikalp Scheme का ऑप्शन जरूर चुनें.

  • आपके सामने उसी रूट की दूसरी ट्रेनों की लिस्ट खुलेगी.

  • अपनी सुविधा अनुसार वैकल्पिक ट्रेन चुन लें.

जरूरी नियम और बातों का ध्यान रखना जरूरी: 

  • यह सुविधा केवल वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है.

  • चार्ट तैयार होने के बाद ही सीट ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होती है.

  • अगर आपको नई ट्रेन में सीट मिल जाती है तो पुरानी ट्रेन से यात्रा नहीं कर सकते.

  • एक PNR वाले सभी यात्रियों को साथ में या फिर किसी को भी सीट नहीं मिलेगी.

  • नई ट्रेन में नाम आने के बाद पुरानी ट्रेन की वेटिंग लिस्ट से आपका नाम हट जाएगा.

  • टिकट कैंसिल करने पर रेलवे के नियम अनुसार चार्ज लग सकता है.