नए साल पर IRCTC पेश कर रही ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज, 9 जनवरी से होगी शुरुआत
IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए नए साल पर ज्योतिर्लिंग यात्रा को लेकर आई है. इस यात्रा को IRCTC अपने टूर पैकेज देखों अपना देश के तहत पेश किया है.
IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए नए साल पर ज्योतिर्लिंग यात्रा को लेकर आई है. इस यात्रा को IRCTC अपने टूर पैकेज देखों अपना देश के तहत पेश किया है. IRCTC द्वारा चलाई जा रही टूर पैकेज से यात्री देश-विदेश की यात्रा कर रहे हैं. इस यात्रा के तहत सभी यात्री सस्ते दामों में अच्छी सुविधा के साथ यात्रा करते हैं. इस बार IRCTC ने ज्योतिर्लिंगों को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा पेश किया है. जिसकी शुरुआत नए साल में 9 जनवरी से होगी.
इन-इन जगहों पर जाएगी ट्रेन
IRCTC द्वारा शुरू हो रहे इस टूर पैकेज की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश से होगी. इस यात्रा टूर में 9 रात और 10 दिनों लगने वाले हैं. इस टूर पैकेज में टूरिस्ट द्वारका, द्वारकाधीश, महाकालेश्वर, नागेश्वर, ओमकारेश्वर, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, भीमशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगके दर्शन कर सकेंगे. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 19000 रुपये होने वाली है. इस टूर पैकेज की बुकिंग टूरिस्ट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं.
इतना होगा किराया
IRCTC ने कई कैटेगरी में इस टूर पैकेज को बनाया है. टूर पैकेज वाली ट्रेन में 767 सीटें हैं. इन सीटों में से 49 कंफर्ट, 70 स्टैंडर्ड और 648 इकॉनमी क्लास की है. 2A की सुविधा के तहत 49 सीटों का किराया 42350 रुपये प्रति व्यक्ति है. वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी के 70 सीटों का किराया 31900 रुपये है. इकॉनमी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों का किराया प्रति व्यक्ति 19000 रुपये है.