menu-icon
India Daily

Rajasthan News: नए साल से महज 450 रुपए में मिलेगा LPG Cylinder, जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नए साल से पहले एक बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि 1 जनवरी से महिलाओं को मात्र 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा.

Purushottam Kumar
Rajasthan News: नए साल से महज 450 रुपए में मिलेगा LPG Cylinder, जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ

हाइलाइट्स

  • नए साल से 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर
  • सीएम भजन लाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नए साल से पहले एक बड़ा ऐलान किया है. भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 1 जनवरी 2024 से गैस सिलेंडर के रेट कम कर दिए जाएंगे. सीएम ने कहा कि राजस्थान में एक जनवरी से उज्जवला योजना से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. सीएम ने कहा कि चुनाव से पहले जारी किए गए बीजेपी के संकल्प पत्र के वादे के अनुसार इस योजना को लागू किया जाएगा.

150 रुपए का भुगतान राज्य सरकार करेगी

राजस्थान में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भजनलाल सरकार 1 जनवरी से 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी. हालांकि, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर की कीमत 600 रुपए है लेकिन अब राजस्थान में उज्जवला योजना से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा और 150 रुपए का भुगतान राज्य सरकार करेगी. आपको बताते चलें, राजस्थान में करीब 70 लाख परिवार इस योजना से जुड़े हुए हैं.

पीएम मोदी ने किया था वादा

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रैलियों में पीएम मोदी ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था. चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद 450 रुपए रसोई गैस सिलेंडर दी जाएगी. इसी के बाद अब भजन लाल सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है.