Air India और Indigo के विमानों में टक्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों में मामूली टक्कर हुई. किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

X
Ashutosh Rai

मुंबईः मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों में मामूली टक्कर हुई. इस हादस में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मंगलवार रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट में जमीन पर मामूली टक्कर हो गई. इस घटना के बाद DGCA के मुंबई डिवीजन को जानकारी दी गई. अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच कर रहे हैं.

दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में टकराए

ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, टैक्सीवे पर चलते समय दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में टकरा गए. यह घटना तब हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई-कोयंबटूर) उड़ान भरने के लिए पीछे हट रही थी, उसी समय इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद-मुंबई) लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर चल रही थी. 

दोनों विमानों में यात्री सवार थे

रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि यह घटना तब हुई जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया.