रिंग में ड्रामा, फाइट के बीच लगातार पड़े पंच तो बॉक्सर की उखड़ी विग; मां के शैम्पू को लेकर बोल दी ये बड़ी बात
किंग्सले इबेह के खिलाफ फाइट के दौरान मिलर पर लगातार पंच पड़े. इसी दौरान उनकी विग सामने से ढीली पड़ गई. यह दृश्य कैमरों और दर्शकों से छिप नहीं सका.
नई दिल्ली: अमेरिकी हेवीवेट बॉक्सर जैरेल मिलर ने पिछले शनिवार मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की. हालांकि, यह फाइट नतीजे से ज्यादा एक अजीब और शर्मनाक पल के कारण चर्चा में रही. मुकाबले के दौरान पंच लगने के बाद मिलर की विग सामने से उखड़ गई, जिसे हजारों दर्शकों ने साफ देखा. इसके बावजूद मिलर ने संयम बनाए रखा और मैच अपने नाम किया.
मुकाबले के बीच हुआ अजीब हादसा
किंग्सले इबेह के खिलाफ फाइट के दौरान मिलर पर लगातार पंच पड़े. इसी दौरान उनकी विग सामने से ढीली पड़ गई. यह दृश्य कैमरों और दर्शकों से छिप नहीं सका. राउंड खत्म होते ही मिलर को अहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ हो चुकी है.
विग उतारकर दर्शकों की ओर उछाली
37 साल के मिलर ने इस स्थिति को हल्के अंदाज में लिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए विग को उतारकर दर्शकों की ओर उछाल दिया. यह पल सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. इसके बावजूद मिलर का ध्यान मुकाबले से नहीं भटका.
करीबी मुकाबले में मिली जीत
विग की घटना के बाद भी मिलर ने धैर्य बनाए रखा. उन्होंने पूरे मैच में मजबूती से मुकाबला किया और जजों के स्प्लिट डिसीजन से जीत हासिल की. यह मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन अनुभव ने मिलर का साथ दिया.
मैच के बाद क्या बोले मिलर?
मैच के बाद मिलर ने खुलासा किया कि दो दिन पहले घर पर बालों से जुड़ी परेशानी हो गई थी. उन्होंने बताया कि गलती से तेज केमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल हो गया, जिससे बाल झड़ गए. मजबूरी में उन्हें जल्दी में विग का सहारा लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां के घर पहुंचा तो मेज पर शैम्पू की कुछ बोतलें रखी थी और मैंने शैम्पू किया, उसमें अमोनियम ब्लीच जैसा कुछ था. दो दिन पहले मेरे बाल सचमुच झड़ गए.
विवादों से भरा रहा करियर
मिलर का करियर पहले भी विवादों में रहा है. 2019 में उन्हें एंथनी जोशुआ के खिलाफ इसी वेन्यू पर लड़ना था, लेकिन ड्रग टेस्ट फेल होने के कारण फाइट रद्द हो गई. उनकी जगह एंडी रुइज जूनियर ने खेला और इतिहास रच दिया.
और पढ़ें
- बॉयकॉट विवाद में पाकिस्तान बुरी तरह फंसा, ICC ने PCB को टी20 वर्ल्ड कप को लेकर दे दिया आखिरी अल्टीमेटम
- T20 World Cup 2026: क्या ICC ने PCB पर लगाया एक साल का प्रतिबंध? इस दावे की सच्चाई में कितना दम
- T20 World Cup 2026: बॉयकॉट विवाद के बीच ICC और PCB के बीच 'बैक चैनल' बातचीत, क्या पलटी मारेगा पाकिस्तान?