menu-icon
India Daily

अब यात्रा होगी आसान, भारतीय रेलवे ने खोज लिया अपनी सबसे बड़ी समस्या का समाधान

भारतीय रेलवे को अपनी सबसे बड़ी समस्या का समाधान मिल गया है. इस समस्या के समाधान के बाद यात्रियों की सुविधा भी काफी आसान हो जाएगी.

India Daily Live
अब यात्रा होगी आसान, भारतीय रेलवे ने खोज लिया अपनी सबसे बड़ी समस्या का समाधान

Indian Railways: ट्रेनों, स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के लिए भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ सालों में कई कदम उठाए हैं, लेकिन एक समस्या जिसे रेलवे अब तक दूर नहीं कर पाया वो ट्रेनों के बदबूदार टॉयलेट. ये बदबूदार टॉयलेट यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे. 

लेकिन लगता है अब जल्द ही रेल यात्रियों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी. रेल की गंदी टॉयलेटों की पहचान करने के लिए रेलवे बोर्ड ने   IoT आधारित तकनीक को टेस्ट करन का प्लान बनाया है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस योजना के लिए  मुंबई आधारित स्टार्टअप विलिसो टेक्नोलॉजीज (Viliso Technologies) को चुना है. अभी केवल टेस्टिंग के उद्देश्य से इस तकनीक को कुछ कोचों में लगाया जाएगा.