नई दिल्ली: पीपीएफ यानी Public Provident Fund को निवेश करने के लिए बेहतर योजनाओं में से एक है. हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े, आर्थिक मामलों में उनका भविष्य सुरक्षित रहें. ऐसे में लोग अलग-अलग स्कीम में निवेश करते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपको कोई आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और निवेश करने के लिए एक विकल्प खोज रहे हैं को तो आप पीपीएफ स्कीम में निवेश कर सकते हैं.
क्या है PPF योजना
पीपीएफ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने के लिए एक बेहतर योजना है जहां निवेश किए गए पैसे को सुरक्षित माना जाता है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इस योजना में मैच्योरिटी के बाद जो रिटर्न प्राप्त होता है वह बिल्कुल टैक्स फ्री होता है. पीपीएफ अकाउंट को आप देश के पोस्ट ऑफिस समेत सरकारी और प्राइवेट बैंकों में खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: झांसी जंक्शन से शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस इतने दिनों के लिए रद्द, रेलवे प्रशासन ने बताई ये वजह
पीपीएफ को अन्य बचत योजनाओं जैसे, वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा योजना (SCSS), सुकन्या समृद्धि योजना व राष्ट्रीय बचत सर्टिफिकेट (NSC), आदि के साथ लॉन्च किया गया था. पीपीएफ में न्यूनतम सिर्फ 500 रुपया और एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है. आपको बता दें कि इस स्कीम की न्यूनतम अवधि पंद्रह साल है.
PPF की विशेषताएं और योग्य शर्तें
ये भी पढ़ें: ट्रेन एक्सीडेंट से पहले ट्रेन ड्राइवर को मिलेंगा अलर्ट मैसेज, AI डिवाइस जरूरत पड़ने पर खुद लगा देगा इमरजेंसी ब्रेक