नई दिल्ली : अभी तक कोई भी ट्रेन एक्सीडेंट होता था तो बताया जाता था कि ट्रेन ड्राइवर और स्टेशन के बीच तालमेंल नहीं हो पाने के कारण हुआ. हालांकि अब रेलवे इस ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर एक नया उपाय इजाद कर रहा है. रेलवे के सूत्रों के अनुसार जल्दी ही एक AI सिस्टम ट्रेन के इंजनों में लगाया जाएगा, जो ट्रेन ड्राइवर की झपकी पर भी उसको उसको अलर्ट का मैसेज देगा, यानी अलर्ट साउंड करने लगेगा. इसके साथ ही अगर ड्राइवर किसी परिस्थिति में अपना नियंत्रण खो देता है तो भी यह डिवाइस इमरजेंसी ब्रेक भी लगा देगा. रेलवे ने इस डिवाइस का नाम रेलवे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (RDAS) रखा है.
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे इसको लेकर कर रहा है काम
इस सिस्टम को लेकर ऐसी जानकारी मिल रही है कि आने वाले समय में इसका प्रयोग किया जा सकता है. रेलवे सूत्रों के अनुसार इस डिवाइस को अभी तैयार किया जा रहा है और ये डेवलपमेंट स्टेज पर है. इस डिवाइस पर नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की टेक्नीकल टीम कार्य कर रही है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ सप्ताह में यह बनकर तैयार हो जाएगी. इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे को लेटर 2 अगस्त को लिखा था. जिसमें (RDAS) की बात की गई थी.
डिवाइस तैयार होने के बाद होगा ट्रायल
इस सिस्टम के तैयार होने के बाद सबसे पहले इसका ट्रायल पायलट प्रोजेक्ट के तहत 20 मालगाड़ी इंजन और पैसेंनजर ट्रेन इंजन में लगाया जाएगा. रेलवे ने इसको लेकर यह भी कहा है कि सभी जोन्स इसको लेकर अपना फीडबैक दें ताकि इसमें आने वाले खामियों को सुधारा जा सके.
इसे भी पढ़ें- झांसी जंक्शन से शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस इतने दिनों के लिए रद्द, रेलवे प्रशासन ने बताई ये वजह