Aadhaar Update: अगर आपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है तो दिक्कत की कोई बात नहीं क्योंकि यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने की तारीख को बढ़ा दिया है. अभी तक 14 मार्च तक की डेडलाइन थी जिसे बीते दिन ही बढ़ाकर 14 जून कर दिया गया था. इस तारीख से पहले आप अपना आधार कार्ड अपडेट करा लें. अगर इसके बाद कराते हैं तो आपको अपडेट कराने के लिए फीस देनी होगी.
पिछले साल भी यूआईडीएआई ने भी डेडलाइन बढ़ाई थी. 14 मार्च से पहले ये फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर थी. जिसे बढ़ाकर 14 मार्च किया गया था. अगर आपका आधार कार्ड 10 सालों से अपडेट नहीं हुआ तो आप इसे अपडेट करा सकते हैं. अगर आपने एक भी बार आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया तो भी इसे अपडेट करा सकते हैं.
आप खुद से अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. खुद से ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होना जरूर है. नहीं तो आप लागिन नहीं कर पाएंगे. फ्री में आप सिर्फ अपना एड्रेस ही अपडेट कर सकते हैं. अगर आपको अपनी फोटो, आईरिस या फरि बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करानी है तो इसके लिए आपको चार्ज देना पड़ेगा. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपडेट कर सकते हैं आधार.