T20 World Cup 2026

इमरजेंसी में बिना टिकट के भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर, बस पास में होनी चाहिए प्लेटफॉर्म टिकट... जानें कैसे

अगर आप बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं तो आपको जेल नहीं होगी. हालांकि सजा से बचने के लिए रेलवे ने कुछ नियम बनाए हैं, जिन्हें आपको जानना जरूरी है.

Sagar Bhardwaj

Travel In Train without Ticket: कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें अचानक से यात्रा करनी पड़ती है. इमरजेंसी यात्रा के लिए हमें रेलवे का तत्काल टिकट मिल जाता है लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब काउंटर पर ज्यादा भीड़ होने के कारण तत्काल टिकट लेना भी मुश्किल हो जाता है.

क्या आप जानते हैं कि अगर आप तत्काल का टिकट लिए बिना ट्रेन में बैठ जाएं तो क्या होगा? या फिर ऐसी स्थिति में आप यात्रा कर भी सकते हैं या नहीं? या अगर आप बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े गए तो आपका क्या होगा, टीटीई से आपको क्या कहना है? आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे.

टिकट ना मिलने पर ऐसे करें यात्रा

दरअसल, इमरजेंसी यात्रा के लिए रेलवे ने कुछ नियम बनाए हैं, जिन्हें आपको जानना बेहद जरूरी है. रेलवे कहता है कि बिना टिकट के यात्रा करना कानून जुर्म है मगर इमरजेंसी की स्थिति में आप प्लेटफॉर्म टिकट या जनरल टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते हैं. तत्काल टिकट ना मिलने पर आप 10 रुपए खर्च कर प्लेटफॉर्म टिकट जरूर ले लें, इसके बाद ट्रेन में चढ़ें और टीटीई से मुलाकात करें.

TTE को देनी होगी ये जानकारी

टीटीई की अपनी इमरजेंसी यात्रा के बारे में बताएं और जानकारी दें कि आपको कहां तक यात्रा करनी है. अगर सीट खाली होगी तो टीटीई आपको तुरंत सीट मुहैया कराएगा. टीटीई के पास एक हैंड हेल्ड मशीन होती है जिससे वह आपकी टिकट बनाएगा. रेलवे के नियम के मुताबिक, रिजर्वेशन टिकट न होने पर 250 रुपए का जुर्माना देना होता है, साथ ही आपको अपने डेस्टिनेशन तक का किराया भी देना होता है.