आपकी भूख इतनी है: पीएम मोदी ने उद्योगपतियों पर लगाया सैलरी ना बढ़ाने और नौकरियां ना देने का आरोप

पीएम मोदी ने व्यापारियों से कहा, 'सरकार द्वारा इतनी सहूलियतें देने के बाद भी क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई, नौकरियों की संख्या बढ़ाई. नहीं. आपका रवैया है: मोदी जी आप करो. हम बस देखेंगे.'

FICCI
Sagar Bhardwaj

गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के  उद्योगपतियों पर जोरदार तंज कसा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा टैक्स में तमाम तरह की रियायतें देने के बाद भी आप लोग ना तो सैलरी बढ़ा रहे हैं और ही नौकरी के अवसर पैदा कर रहे हैं. पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडस्ट्री बॉडी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI)  की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही.

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स की दर 2014 में 30% से घटाकर 2019 में 22% कर दी थी और 12 लाख रुपए सालाना आय को भी टैक्स फ्री कर दिया था, लेकिन कॉर्पोर्टे्स ने इस कदम का पालन नहीं किया. उन्होंने सवाल किया क्या चीजें ऐसे ही चलती रहेंगी?

पीएम मोदी ने भारत में व्यापार को आसान बनाने के लिए सरकार की कोशिशों पर बात करते हुए व्यापारियों से कहा, 'मुझे पता है कि तुम ताली नहीं बजाओगे, क्योंकि आपकी भूख इतनी है कि कितना भी खिलाओ, पेट भरता ही नहीं है.'


क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई

पीएम मोदी ने व्यापारियों से कहा, 'सरकार द्वारा इतनी सहूलियतें देने के बाद भी क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई, नौकरियों की संख्या बढ़ाई. नहीं. आपका रवैया है: मोदी जी आप करो. हम बस देखेंगे.' पीएम ने सवाल किया क्या चीजें ऐसे ही चलती रहेंगी?

बता दें कि पिछले एक दशक में भारत में असली मजदूरी की ग्रोथ या तो रुक गई है या कम हो गई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्राइवेट सेक्टर अच्छी नौकरियां पैदा करने के लिए काफी काम नहीं कर रहा है और ज्यादातर नौकरियां गिग इंडस्ट्री में मिल रही हैं.