Buzzing Stocks: सकारात्मक संकेतों के बीच आज कमाई करा सकते हैं ये 6 दमदार शेयर


Sagar Bhardwaj
10 Jan 2024

M&M

    कंपनी ने एडवांस्ड ड्राइविंग तकनीक विकसित करने के लिए Mobileye के साथ अपने सहयोग का विस्तार किया है. दोनों कंपनियां पूरी तरह से स्वायत्त ड्राइविंग सिस्टम विकसित करने पर काम करेंगी.

Delta Corp

    कंपनी के Q3 नतीजों में उसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल से 59.34 फीसदी गिरकर 34.48 करोड़ रुपये रह गया. वहीं राजस्व 15.58 प्रतिशत गिरकर 231.74 करोड़ रह गया.

Lupin

    कंपनी ने Bromfenac Ophthalmic Solution लॉन्च करनेकी घोषणा की है. यह सॉल्यूशन आंख के ऑपरेशन के बाद सूजन और उसके दर्द को कम करने में इस्तेमाल किया जाता है.

Karnataka Bank

    बैंक ने डेयरी किसानों और दुग्ध सोसायटीज को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए फिनटेक कंपनी डिजीवृद्धि के साथ करार किया है.

Zee Entertainment Enterprises

    यूरोप स्थित फाइनेंशियल कंपनी Societe Generale ने 259.1 करोड़ रुपए प्रति शेयर के भाव पर कंपनी में 203.05 करोड़ रुपए के 78,36,744 करोड़ शेयर बेचे हैं.

Ramkrishna Forgings

    रामकृष्ण फोर्जिंग्स 15 जनवरी से बीएसई 500, बीएसई 250 स्मॉलकैप और बीएसई 400 मिडस्मॉलकैप सूचकांकों में टाटा कॉफी की जगह ले लेगी. दरअसल टाटा कॉफी का टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स में मर्जर होने जा रहा है.

निवेश से पहले लें ब्रोकर की सलाह

    Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, निवेश से पहले अपने ब्रोकर की सलाह जरूर लें.

More Stories