Train Late Due To Fog: उत्तर भारत राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है, जिसका असर ट्रेन और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है. आज यानी 10 जनवरी को दिल्ली आने वाली राजधानी समेत कुल 17 ट्रेनें 1 घंटे की देरी से लेकर 6 घंटे की देरी से चल रही हैं. ट्रेन के साथ-साथ कोहरे की वजह से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है. कोहरे की वजह से कई उड़ान रद्द कर दई गई हैं तो कई उड़ानों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.
दिल्ली आने वाली ये 17 ट्रेनें हैं लेट
ठंड और कोहरे की वजह से आज देश के अलग-अलग राज्यों से राजधानी दिल्ली की ओर आने वाली 17 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची नीचे दी गई है.
इस वक्त देश में सर्दी का सितम जारी है. हालांकि, पिछले दो दिनों से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई लेकिन सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ रही है.