menu-icon
India Daily

शादी के सीजन में सोना खरीदारों को मरहम, ऑल टाइम हाई से हुआ ₹1000 से ज्यादा सस्ता

Gold Price Update: सोने और चांदी ने एक बार फिर आम खरीदारों को मरहम लगाया है. सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Pankaj Mishra
Edited By: Pankaj Mishra
शादी के सीजन में सोना खरीदारों को मरहम, ऑल टाइम हाई से हुआ ₹1000 से ज्यादा सस्ता

Gold Price Update: पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी पर ब्रेक लगता दिख रहा है. इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी की कीमत में गिरावट के साथ हुई. सोमवार को सोना 630 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1,447 रुपये प्रति किलो की दर से लुढ़की. 

सोमवार को सोना हुआ सस्ता   

सोमवार को सोना 630 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है. इसके बाद सोना एक बार फिर गिरकर 63,000 रुपये के नीचे पहुंच गया. सोमवार को सोना  62,512 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले शुक्रवार को सोना 545 रुपये तेजी के साथ 63,142 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

चांदी की भी चमक हुई कम 

सोमवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को चांदी 1447 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ एक बार फिर 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया. सोमवार को चांदी गिरकर 70,417 रु.प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 1030 रुपये की तेजी के साथ 71,864 रु. प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी. 

सर्राफा बाजार में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट 

इस तरह सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 62,512 रुपये, 23 कैरेट 62,262 रुपये, 22 कैरेट वाला 57,261 रुपये, 18 कैरेट वाला 46,884 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 36,569 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX पर सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है.

ऑल टाइम हाई रेट से सोना 1,000 रुपये तो चांदी 6,000 रुपये से ज्यादा सस्ती

इस गिरावट के बाद शुक्रवार सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 1090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर बंद हुआ. दरअसल सोने का अब तक का सबसे उच्चतम दाम 63,602 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो उसने 2 जनवरी को 2024 को बनाया था. वहीं चांदी अपने उच्चतम भाव से 6,517 रु. प्रति किलो के नीचे ट्रेड कर थी. चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरों में GST, TCS और अन्य टैक्स शामिल नहीं हैं. लिहाजा आपके शहर में इसके भाव में थोड़ा अंतर दिख सकता है.