12% के भारी डिस्काउंट पर इस कंपनी के शेयर खरीदने का मौका, राइट्स इश्यू ला रही कंपनी
Sagar Bhardwaj
05 Jan 2024
Grasim Industries
आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज राइट्स इश्यू लाने वाली है.
शेयर का भाव किया फिक्स
इस इश्यू के लिए शेयरों का भाव फिक्स कर दिया गया है.
अक्टूबर में ही मिल गई थी इश्यू की मंजूरी
ग्रासिम इंडस्ट्रीज को इश्यू लाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में ही मंजूरी मिल गई थी.
1812 रुपए फिक्स किया गया शेयर का भाव
इसके लिए प्रति शेयर का भाव 1812 रुपए फिक्स किया गया है, जो मौजूदा भाव से 12 फीसदी से अधिक के डिस्काउंट पर है.
4 हजार करोड़ जुटाने की है योजना
राइट्स इश्यू के जरिए इस सीमेंट कंपनी की योजना 4 हजार करोड़ रुपए जुटाने की है.
कर्ज चुकाने में होगा पैसे का इस्तेमाल
इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज को चुकाने में किया जाएगा.
कितने शेयर जारी करेगी कंपनी
इश्यू के तहत कंपनी 2,20,73,935 राइट्स इक्विटी शेयर जारी करेगी.
कब से कब तक निवेश का मौका
यह इश्यू 17 जनवरी को खुलेगा और 29 जनवरी को बंद होगा.