menu-icon
India Daily

Budget 2024: बजट में महिलाओं को मिल सकता है बड़ा तोहफा, इस बंद स्कीम को शुरू कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2024: 2012 कांग्रेस की सरकार ने टैक्स सिस्टम को बदल दिया था. महिला करदाताओं को भी पुरुष करदाताओं के सामान ला दिया था. 12 साल पहले महिलाओं को क्या छूट मिलती थी? आइए जानते हैं.

Gyanendra Tiwari
Budget 2024: बजट में महिलाओं को मिल सकता है बड़ा तोहफा, इस बंद स्कीम को शुरू कर सकती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

हाइलाइट्स

  • आज पेश होगा अंतरिम बजट
  • महिलाओं को लेकर हो सकते हैं बड़े एलान

Budget 2024: आज (1 फरवरी) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने वाली हैं. इस बार के बजट में महिलाओं को लेकर सरकार कई बड़े एलान कर सकती है. खासकर नौकरीपेशा महिलाओं के लिए. नौकरी करने वाली महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार के बजट में उनके लिए कुछ खास होगा. दरअसल, 2012 कांग्रेस की सरकार ने टैक्स सिस्टम को बदल दिया था. महिला करदाताओं को भी पुरुष करदाताओं के सामान ला दिया था. 12 साल पहले महिलाओं को क्या छूट मिलती थी? आइए जानते हैं. 

2012 से पहले महिलाओं के लिए था अलग सिस्टम
करीब 12 साल पहले यानी 2012-13 के वित्त वर्ष में जब कांग्रेस की सरकार ने बजट पेश किया था तो उस बजट में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में टैक्स में अधिक मिलने वाली बेसिक एग्जेंप्शन लिमिट को खत्म कर दिया था. 2012 से पहले महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले कम टैक्स देती थी. लेकिन 2012 में नियम बदले तो पुरुष और महिला समान टैक्स देने लगे.

सरकार ने 2012 के बजट में महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए एक समान टैक्स स्लैब पेश किया था. तब से अब तक ये सिस्टम लागू है. इस बार के बजट में सरकार उसी पुराने सिस्टम को फिर से लागू कर सकती है. यानी महिलाओं के लिए अलग से टैक्स स्लैब की व्यवस्था की घोषणा कर सकती है. अभी फिलहाल महिलाओं के लिए अलग से कोई टैक्स स्लैब नहीं है.

महिला करदाताओं को निर्मला सीतारमण दे सकती हैं बड़ा तोहफा
सूत्रों की मानें तो सरकार महिला वोटर का ध्यान रखने के लिए इस बार महिला करदाताओं को बड़ा तोहफा दे सकती है. वर्तमान में महिला और पुरुषों को 7 लाख की वेतन पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है. यानी अगर आपकी सैलरी 7 लाख तक है तो आपका टैक्स नहीं लगेगा. लेकिन अगर आपकी सैलरी 7 लाख से अधिक है तो आपको टैक्स देना पड़ेगा. हालांकि, इस बार इसमें सरकार कुछ बदलाव कर सकती है.

अगर सरकार महिलाओं के लिए अलग से टैक्स स्लैब बनाने की घोषणा करती है तो शायद महिलाओं के लिए बेसिक एग्जेंप्शन लिमिट को 8 लाख रुपये तक किया जा सकता है.

एग्जेंप्शन लिमिट को बढ़ा सकती है सरकार
अगर सरकार महिलाओं के लिए अलग से स्लैब नहीं बनाती तो ये भी हो सकता है कि वो बेसिक एग्जेंप्शन लिमिट को 7 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर सकती है. इसके अलावा सरकार महिला उद्यमियों के लिए भी कुछ घोषणाएं कर सकती है. जैसे महिला उद्यमियों को कर में छूट और कामकाजी माताओं के लिए पेड हॉलिडे बढ़ाई जा सकती है.

आज 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू होगा. बजट भाषण शुरू होते ही जानकारियां मिलना शुरू हो जाएंगी कि सरकार ने कौन सी नई योजना की घोषणा की है. किस योजना का बजट बढ़ाया है और किस सेक्टर को कितना बजट दिया है.