menu-icon
India Daily

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, खरीददारी से पहले यहां जानें भाव

Gold Price Today: सोने और चांदी के खरीददारों के लिए अच्छी जरूरी खबर है. इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट के साथ हुई है.

Purushottam Kumar
Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट, खरीददारी से पहले यहां जानें भाव

हाइलाइट्स

  • सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.
  • चांदी की कीमतों में 5532 रु. प्रति किलो गिरावट दर्ज

Gold Price Today: सोने और चांदी के खरीददारों के लिए अच्छी जरूरी खबर है. इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट के साथ हुई है. यह लगातार दुसरा दिन है जब सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.  

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोमवार सोना गिराकर अपने उच्चतम भाव से करीब 1829 रु. प्रति 10 ग्राम तो चांदी करीब 5532 रु. प्रति किलो सस्ता होकर बंद हुई.

सोमवार को सोना 963 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 61452 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. 
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 47 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से लढ़कर 61,206 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट का दौर जारी रहा। सोमवार को चांदी 2309 रु. गिरकर 71,402 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. इससे पहले गुरुवार को चांदी 177 रु. सस्ता होकर 73,711 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 963 रु. सस्ता होकर 61452 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 कैरेट यानी  95.8 % शुद्ध गोल्ड 960 रु. नरमी के साथ 61206 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ. 
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 882 रु. गिरकर 56290 रुपये के स्तर पर रहा.
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 722 रु. की गिरावट के साथ 46089 रुपये के स्तर पर रहा.
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 563 रु. की कमजोर होकर 35949 रुपये के स्तर पर रहा.