menu-icon
India Daily

Gold Price Today: सोना खरीदारों के लिए Good News, लगातार तीसरे दिन लुढ़का गोल्ड

Gold Price Today: सोना और चांदी खरीदारों के लिए लगातार दूसरे दिन राहत भरी खबर आई है. New Year 2024 के चौथे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमत में एक साथ गिरावट दर्ज की गई है. इससे सर्राफा बाजार में आम खरीदारों की रौनक बढ़ती दिख रही है. 

Pankaj Mishra
Edited By: Pankaj Mishra
Gold Price Today: सोना खरीदारों के लिए Good News, लगातार तीसरे दिन लुढ़का गोल्ड

हाइलाइट्स

  • 2024 के पांचवें कारोबारी दिन सोने और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर
  • शुक्रवार को भी सोना हुआ सस्ता
  • लगतार तीसरे कारोबारी दिन सस्ता हुआ सोना

Gold Price Today: साल 2024 के पाचंवे कारोबारी दिन भी सर्राफा बाजार से सोना खरीदारों के लिए अच्छी भरी खबर आई है. यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. हालांकि चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी दर्ज की गई. शादी-ब्याह समेत तमाम तरह के मांगलिक कार्यों के शुरू होने से पहले सोने और चांदी के चढ़ते दाम पर ब्रेक खरीदार काफी खुश नजर आ रहे हैं.  

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

  • इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन आज शुक्रवार (5 January 2024) को सोना 119 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से लुढ़कर कर 62655 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 239 रुपये की गिरावट के साथ 6274 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.
  • शुक्रवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई. आज चांदी 14 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 71,793 रुपये के स्तर कारोबार कर रही है. इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 912 रुपये सस्ता होकर 71779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) के उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना (Gold Price Today) तेजी के साथ कारोबार कर रही है. एमसीएक्स पर आज सोना 212 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,719 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 64 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 72,397 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है.

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह  शुक्रवार आज 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) महंगा होकर 62655 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 62404 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 57392 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 46991 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 36653 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.

ऑलटाइम हाई से सोना 900 रुपये तो चांदी 5,100 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना (Gold Price Today) अपने ऑलटाइम हाई से करीब 947 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता तो चांदी 5141 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है. आपको बता दें कि सोने 2 जनवरी को 63602 रुपये प्रति 10 का नया रिकॉर्ड बनाया था. वहीं चांदी का अबतक का सबसे उच्चतम रेट 76934 रुपये प्रति किलो है जो उसने 30 नवंबर 2023 को बनाया था.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना तेजी तो चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. अमेरिकी बाजार में आज सोना 4.81 डॉलर की तेजी के साथ 2,047.82 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.01 डॉलर की मजबूती के साथ 23.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है.