Air Ticket Prices Reduced: इंडिगो एयरलाइन का तोहफा, सस्ता हुआ हवाई सफर!
Gyanendra Tiwari
05 Jan 2024
Fuel Surcharge लिया वापस
Indigo Airlines ने यात्रियों से लिए जाने वाले Fuel Surcharge को 4 January, गुरुवार को वापस ले लिया.
1000 रुपये तक सस्ता होगा किराया
Indigo Airlines के इस कदम से अब देश में हवाई सफर पहले के मुकाबले 1000 रुपये तक सस्ता होने की उम्मीद है.
ATF की कीमतों में कमी के बाद फैसला
Indigo Airlines ने Fuel Surcharge कटौती का यह ऐलान पिछले दिनों एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों कमी के बाद लिया है.
ईंधन कीमत बढ़ने के बाद लिया फैसला
दरअसल एयरलाइन्स ने जेट ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण 6 October 2023 से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया था.
300 से 1000 रुपये तक कम होगा किराया!
कंपनी के इस ऐलान के बाद दूरी के आधार पर किराए में 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई थी.
कम होगा एक्स्ट्रा चार्ज
501 से 1,000 किलोमीटर की दूरी के लिए 400 रुपये और 1001 से 1500 किलोमीटर के लिए 550 रुपये यात्रियों से एक्स्ट्रा चार्ज के रूप में ले रही थी.
800 रुपये तक कम होगा सरचार्ज
वहीं, 1501 से 2500 किलोमीटर की दूरी के लिए 650 रुपये और 2501 से 3500 KM के लिए यह सरचार्ज 800 रुपये था.