मुंबई में बना भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल, जानें इसकी लागत और खासियत


Sagar Bhardwaj
05 Jan 2024

सेवरी को न्हावा सेवा से जोड़ता है यह पुल

    MTHL देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है जो मुंबई के सेवरी को पड़ोसी रायगढ़ जिले में न्हावा शेवा से जोड़ता है.

15 मिनट में पूरा होगा सफर

    22 किमी लंबे इस पुल के माध्यम से सेवरी से न्हावा के बीच का 2 घंटे का सफर महज 15-20 मिनट में पूरा हो जाएगा.

आधा जमीन, आधा समुद्र पर

    छह लेन वाला यह समुद्री लिंक, समुद्र पर 16.50 किलोमीटर और जमीन पर 5.50 किलोमीटर बना हुआ है.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जाकर मिलेगा

    MTHL आगे मुख्य मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जाकर मिलेगा, जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों को जोड़ता है.

कितना देना होगा टोल

    महाराष्ट्र सरकार MTHL पर प्रत्येक यात्रा के लिए कार मालिकों से 250 रुपए का टोल वसूलेगी.

12 को पीएम करेंगे उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को MTHL का उद्धाटन करेंगे.

सटे इलाकों में होगा आर्थिक विकास

    इस पुल के बनने से इससे जुड़े इलाकों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

पुल बनाने में कितना आया खर्चा

    इस पुल को बनाने में 21,200 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं जिनमें 15,100 करोड़ रुपए कर्ज के तौर पर लिए गए हैं.

More Stories