Business News: मोदी सरकार के आने के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण विदेशी निवेशकों का भारत की अर्थव्यवस्था पर भरोसा बड़ा है. यही वजह है कि विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में जमकर पैसा लगा रहे हैं. जून तिमाही में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार की करीब 86 कंपनियों में अपना निवेश बढ़ाकर डबल कर दिया है.
DIIs ने खरीदे 1,28,740 करोड़ रुपए के शेयर
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय बाजार में 7,693 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इसी दौरान 1,28,740 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. इस बीच, बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स Q1 FY25 में 7% बढ़ा, जबकि बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 15% और 17% बढ़े.
इन कंपनियों में दोगुनी कर दी हिस्सेदारी
शेयरहोल्डिंग के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक निवेशकों ने अप्रैल-जून वित्त वर्ष में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में पिछली तिमाही की अपनी हिस्सेदारी 3.48% को इस तिमाही में बढ़ाकर 24.68% कर दिया है.
दरअसल, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक सुरक्षित पोर्टफोलियो की अपेक्षाकृत अधिक हिस्सेदारी (वित्त वर्ष 26 तक 40%) और बेहतर CASA अनुपात (30% से अधिक) के साथ एक कम प्रतिबंधात्मक 'यूनिवर्सल बैंक' में तब्दील होना चाहता है. साथ ही कंपनी ने 20% RoE के साथ निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.
फाइनेंस बैंक का दावा है कि वह आरबीआई द्वारा हाल ही में जारी मानदंडों के अनुसार सार्वभौमिक बैंकिंग लाइसेंस के लिए पात्र है, और उसकी 12 महीने के भीतर लाइसेंस के लिए आवेदन करने की योजना है.
Last Mile Enterprises: इस लिस्ट में दूसरा नाम है Last Mile Enterprises का जिसे पूर्व में ट्रांस फाइनेंशियल रिसोर्सेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था. पिछली तमाही के निवेश 8.44% के मुकाबले विदेशी निवेशकों ने इस कंपनी में जून तिमाही में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर
17.04% कर दिया है.
डाटा के मुताबिक, इन कंपनियों के अलावा FIIs ने Popular Vehicles & Services में अपनी हिस्सेदारी 7.01% से बढ़ाकर 16.01%, Aurionpro Solutions में हिस्सेदारी को 6.27% से बढ़ाकर 12.85%, Vodafone Idea में 1.97% से बढ़ाकर 12.67%, CSB Bank में 4.93% से बढ़ाकर 12.42%, PSP Projects में 2.31% से बढ़ाकर 7.02% और One Point One Solutions में 2.02% से बढ़ाकर 5.13% कर दिया है.
इसके अलावा स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस मटेरियल्स, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, पीसी ज्वैलर, शक्ति पंप्स (इंडिया), हैप्पी फोर्जिंग्स, बोरोसिल, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, जिलेट इंडिया और अरविंद स्मार्टस्पेस उन अन्य कंपनियों में शामिल हैं, जिनमें उन्होंने अपनी हिस्सेदारी दोगुनी से भी ज्यादा की है.
इन कंपनियों पर भी दिखाया भरोसा
इसके अलावा FIIs ने पुदुमजी पेपर प्रोडक्ट्स, प्रोटीन ई-गॉव टेक्नोलॉजीज, एवरेस्ट कांटो सिलेंडर, निवाका फैशन, इंड-स्विफ्ट लेबोरेटरीज, जॉनसन कंट्रोल्स - हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया, रत्नावीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग और डी-लिंक (इंडिया) में भी अपनी हिस्सेदारी दोगुनी से अधिक कर ली है.
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.