US Israel Iran War T20 World Cup 2026

आम आदमी की जेब होगी ढीली, 115 रुपये तक बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम

डॉमेस्टिक और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से बढ़ गए हैं. जानें किस शहर में क्या होगी नई कीमत.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आज से आम आदमी के जेब पर असर पड़ने वाला है. बता दें कि 7 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. अब देशभर में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. इसके दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं. इसी तरह, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी 115 रुपये बढ़ गए हैं. इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल बिजनेस पर असर पड़ेगा. 

सूत्र के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर पहले 853 रुपये में मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 913 रुपये कर दिया गया है. वहीं, मुंबई में, इसकी कीमत को 852.50 रुपये से बढ़ाकर 912.50 रुपये कर दिया गया है. कोलकाता में, दाम 879 रुपये से बढ़कर 939 रुपये हो गए हैं, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गए हैं. 

आम लोगों पर पड़ेगा इस बढ़ोतरी का असर:

बता दें कि इससे पहले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से ही वैसी ही थी, जब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला रेट 853 रुपये था. इस बदलाव से उन लोगों को खासा असर पड़ेगा, जो हर रोज एलपीजी पर निर्भर हैं. यह बढ़ोतरी भारत की एनर्जी सप्लाई और फ्यूल की उपलब्धता को लेकर चर्चाओं के बीच हुई है. 

केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले भरोसा दिलाया था कि देश में एनर्जी की कोई कमी नहीं है और कंज्यूमर्स को सप्लाई में रुकावटों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा, "हमारी प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ फ्यूल उपलब्ध कराना है, और हम इसे आराम से कर रहे हैं. भारत में एनर्जी की कोई कमी नहीं है, और हमारे एनर्जी कंज्यूमर्स के लिए चिंता की कोई बात नहीं है."