आधार कार्ड अपडेट में एक बार के बाद नहीं बदल सकते ये डिटेल्स
वित्तीय पहचान
आज आधार कार्ड हर भारतीय की डिजिटल और वित्तीय पहचान का सबसे मजबूत हिस्सा है. सरकारी योजनाओं, बैंक खाते, मोबाइल कनेक्शन से लेकर कई कामों में यह जरूरी हो गया है.
बार-बार नहीं बदला जा सकता
इसमें की गई कोई छोटी सी चूक भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है. आइए जानते हैं उन डिटेल्स के बारे में, जिन्हें बार-बार नहीं बदला जा सकता.
जन्मतिथि
आधार में जन्मतिथि गलत होने पर आप इसे जिंदगी में केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं. UIDAI के नियम के मुताबिक, दूसरी बार बदलाव की मंजूरी आमतौर पर नहीं मिलती.
दस्तावेजों की जरूरत
इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या स्कूल सर्टिफिकेट जैसे मजबूत दस्तावेज दिखाने पड़ते हैं. अगर पहली बार अपडेट में भी गलती हो गई, तो भविष्य में बहुत दिक्कत आ सकती है. इसलिए शुरुआत में ही सही जानकारी दें.
जेंडर चेंज
आधार कार्ड में लिंग की जानकारी भी सिर्फ एक बार बदली जा सकती है. बदलाव के लिए सरकारी आईडी, मेडिकल सर्टिफिकेट या कानूनी दस्तावेज जरूरी होते हैं.
पहचान की स्थिरता
UIDAI यह सुनिश्चित करता है कि सबूत पूरी तरह साफ और मिलान करने लायक हों. एक बार बदलाव के बाद कोई और सुधार संभव नहीं. यह नियम पहचान की स्थिरता बनाए रखने के लिए है.
नाम में बदलाव
नाम में बदलाव की सीमा थोड़ी ज्यादा है. UIDAI के अनुसार आप आधार में नाम सिर्फ दो बार अपडेट करा सकते हैं. इसमें स्पेलिंग की छोटी गलतियां ठीक करना, शादी के बाद सरनेम जोड़ना या नाम का विस्तार शामिल है.
फर्जीवाड़े का खतरा
UIDAI ने इन नियमों से आधार डेटा को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया है. बार-बार बदलाव से फर्जीवाड़े का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए महत्वपूर्ण डिटेल्स जैसे जन्मतिथि और लिंग पर सख्ती है.
चेक कर लें डॉक्यूमेंट
आधार बनवाते या अपडेट कराते समय डॉक्यूमेंट अच्छे से जांच लें. गलत जानकारी से बैंक, पेंशन, सब्सिडी जैसे काम रुक सकते हैं.