menu-icon
India Daily

जोमैटो के शेयर फिर देंगे दोगुना रिटर्न? Paytm से हुई डील के बाद बड़े निवेशकों ने दी खरीदने की सलाह!

Zomato Share: पेटीएम के शेयर 1 जनवरी 2024 से लेकर अब तक 111 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. शुरुआती 6 महीने में इसने निवेशकों के पैसो को दोगुना कर दिया है. एक तरह से इसने मल्टीबैगर शेयर की तरह रिटर्न दिया है. एक बार फिर से यह मल्टीबैगर शेयर बन सकता है.

India Daily Live
जोमैटो के शेयर फिर देंगे दोगुना रिटर्न? Paytm से हुई डील के बाद बड़े निवेशकों ने दी खरीदने की सलाह!
Courtesy: Social Media

Zomato Share: 2024 भारतीय स्टार्टअप जगत के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है. साल के शुरू होते ही पहले छटनी फिर फंडिंग न मिलने की वजह से कई स्टार्टअप कंपनियों के बंद होने का दौर शुरू हुआ. कुलमिलाकर भारतीय स्टार्टअप जगत को लेकर निगेटिव माहौल बनाया गया था. इसी तरह जोमैटो को लेकर कई रिपोर्ट्स में इसके शेयरों के डाउनफाल की बात कही गई थी लेकिन क्या किसी ने सोचा था कि शुरुआती 6 महीने में ही यह सेयर मल्टीबैगर शेयर बन जाएगा?  शायद नहीं. इस कहानी को गलत साबित करते हुए जोमैटों ने कई गुना की रफ्तार से इसी साल अब तक 100 फीसदी से ज्यादा तक का रिटर्न दे दिया है. 

कई बड़े निवेशकों और शेयर ब्रोक्रेज फर्म ने अभी जोमैटो के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है. यानी अभी अगर इसके शेयर को खरीद लिया जाए तो आने वाले दिनों में यह मल्टीबैगर बन सकता है. 

जनवरी से लेकर अब तक दे चुका है 111% का रिटर्न

1 जनवरी 2024 से लेकर अब तक जोमैटो के शेयर 111 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं. यानी आपके पैसे को दोगुना कर चुके हैं. अगर आपने 10 लाख रुपये जोमैटो के शेयर मे लगाए होते तो इसी साल यह पैसा बढ़कर अब तक 20 लाख रुपये हो चुका होता. 

21 अगस्त को जोमैटो ने पेटीएम के एंटरटेनमेंट और टिकट बुकिंग बिजनेस को खरीदने की मंजूरी दी. दोनों कंपनियों के बीच यह डील 2048 करोड़ रुपये में हुई है. अगले 12 महीनों में पेपर वर्क करके जोमैटो पूरी तरह से पेटीएम के टिकट बुकिंग बिजनेस कंपनी की मालिक बन जाएगी. 

और भी मजबूत होगा जोमैटो

बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि जोमैटो पिछले एक साल से टिकट बुकिंग बिजनेस में है. उसके टिकटिंग बिजनेस का नाम Zomaland है. पेटीएम के टिकटिंग बिजनेस को एक्वायर करने के बाद जोमैटो के टिकटिंग बिजनेस को एक नई पहचान मिलेगी. अब जोमैटो के टिकटिंग बिजनेस का दायरा काफी बढ़ जाएगा. 

क्या टिकटिंग बिजनेस की बादशाह बुकमाय शो को टक्कर दे पाएगी जोमैटो?

पेटीएम की सबसे बड़ी कंपटीटर बुकमाय शो रही है. पेटीएम का टिकटिंग कारोबर अब जोमैटो का हो जाएगा तो क्या बुकमाय शो को टक्कर मिलेगा? अभी उस स्तर पर जोमैटो, बुकमाय शो को टक्कर नहीं दे पाएगी. 2024 वित्त वर्ष में बुकमाय शो का रेवेन्यू 800 करोड़ रुपये का था. इसका 70 फीसदी हिस्सा टिकट बुकिंग और 30 फीसदी हिस्सा लाइव इवेंट से आता है. 

वर्तमान मे जोमैटो को सालाना बिजने 400 करोड़ रुपये का है. पेटीएम के टिकटिंग बिजनेस को एक्वायर करने के बाद यह करीब 700 करोड़ रुपये तक हो जाएगा. यानी जोमैटो ग्रोइंग स्टेज में अभी भी है. आने वाले समय में इसके शेयर मल्टीबैगर बनके कई गुना तक रिटर्न दे सकते हैं. 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह शेयर अगले कुछ सालों में मल्टीबैगर शेयर बन सकता है. यानी अभी भी इस शेयर को खरीदा जा सकता है. 

डिस्क्लेमर: इस खबर को जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है. हम किसी को शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं. कोई भी शेयर खरीदने या फिर कहीं भी निवेश करने के लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं.