menu-icon
India Daily

USA में नहीं दिखेंगी ये Videos, जानें क्या चेंज करने जा रहा Youtube? 

YouTube News: गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने घोषणा है कि वह अमेरिका में अपनी Video पॉलिसी में बदलाव करने जा रहा है. इस घोषणा के बाद यूएस में गन कल्चर को प्रमोट करने वाले कॉन्टेंट में कमी आएगी.

India Daily Live
USA में नहीं दिखेंगी ये Videos, जानें क्या चेंज करने जा रहा Youtube? 
Courtesy: Social Media

YouTube News:  अमेरिका में YouTube अपनी पॉलिसी में चेंज करने जा रहा है. गूगल के वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि वह गन कल्चर से जुड़े कॉन्टेंट को लेकर अपनी वीडियो नीति में बदलाव करने जा रहा है. ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि YouTube गन कल्चर को प्रमोशन देने वाले कॉन्टेंट, ऑटोमेटिक वेपन्स बनाने वाले कॉन्टेंट, और साइलेंसर्स जैसे उपकरणों वाले वीडियो को कम उम्र के लोगों के लिए प्रतिबंधित कर देगा. इस तरह की वीडियोज 18 साल से अधिक उम्र के लोग ही देख सकेंगे. यह नियम अमेरिका में 18 जून से प्रभावी हो जाएंगे. 

अमेरिका में गन कल्चर के विकृत रूप को देखते हुए लंबे समय से इसमें सुधार की मांग होती रही है. सामाजिक कार्यकर्ता लंबे समय से YouTube पर इस तरह की सामग्री को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि इस तरह की सामग्री को बैन करने से कम उम्र के लोगों को हिंसा और उग्रवाद की ओर ले जाने से रोका जा सकेगा. 

18 जून से लागू हो जाएंगे नए चेंज 

YouTube  ने कहा कि इन चेंज को 18 जून से लागू कर दिया जाएगा. यूट्यूब पर 3डी प्रिंटेड गन से जुड़े कॉन्टेंट में बीते कुछ समय में काफी वृद्धि हुई है, इस पर रोक लगाई जाएगी. कंपनी इसके अलावा 17 साल से कम उम्र के यूजर्स को यूट्यूब का उपयोग करने के लिए अपने पेरेंट्स की अनुमति लेनी होगी. वहीं, 13 साल से कम उम्र के यूजर्स को अपने खाते को पेरेंट्स के अकाउंट से लिंक करना होगा. इस स्थिति में ही वे YouTube की सर्विसेज का लाभ ले सकेंगे. 

यूजर को दी जाएगी वॉर्निंग 

YouTube  की ओर से कहा गया है कि इस पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को प्लेटफॉर्म से हटाया जाएगा. इसके अलावा यूजर को इस तरह के कॉन्टेंट के लिए ई-मेल के जरिए सूचित किया जाएगा.  90 दिन में यदि किसी यूजर को लगातार तीन बार स्ट्राइक लगती है तो उसका अकाउंट परमानेंट ब्लॉक कर दिया जाएगा.