menu-icon
India Daily

इस चिलचिलाती गर्मी में Mobile-Laptop बन गए हैं लाइव बॉम्ब, नुकसान से बचना है तो करें ये काम

Gadgets Heat Safety: एसी में लग रही आग को लेकर काफी चिंताजनक स्थिति बन चुकी है. अब लोग अपनी दूसरी डिवाइसेज जैसे लैपटॉप और फोन को लेकर भी चिंता में हैं. इन डिवाइसेज को आप ओवरहीटिंग और आग लगने से कैसे बचा सकते हैं, चलिए जानते हैं. 

India Daily Live
इस चिलचिलाती गर्मी में Mobile-Laptop बन गए हैं लाइव बॉम्ब, नुकसान से बचना है तो करें ये काम
Courtesy: Canva AI Image

Gadgets Heat Safety: इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में आग लगना आजकल काफी कॉमन हो गया है. फिर चाहे वो मोबाइल फोन हो या फिर एसी, खतरा काफी बढ़ गया है. गर्मी के मौसम में नॉर्थ इंडिया के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 50 डिग्री से ज्यादा हो जाता है. टेम्परेचर बढ़ने से सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खतरे में पड़ जाते हैं. ज्यादा गर्मी में फोन, लैपटॉप, टीवी और यहां तक कि एयर कंडीशनर भी ओवरहीट हो सकते हैं. इस परेशानी से आप अपनी डिवाइस को कैसे बचा सकते हैं और अगर आप लग जाती है तो क्या करना है, ये हम आपको यहां बता रहे हैं. 

डिवाइसेज क्यों हो जाती हैं ओवरहीट?

स्मार्टफोन और AC यूनिट जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब काम करते हैं तो गर्मी ज्यादा पैदा करते हैं. ऐसे में जब इनके आस-पास टेम्परेचर ज्यादा होता है तो डिवाइस में मौजूद कूलिंग मैकेनिज्म गर्मी को खत्म करने के लिए काफी मेहनत करते हैं लेकिन इस दौरान कुछ भी काम नहीं आता है और डिवाइस ज्यादा गर्म हो जाती है. इससे फोन के इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते हैं और फिर फोन या किसी भी डिवाइस में ब्लास्ट हो सकता है. 

ओवरहीटिंग डिवाइस को कैसे ठंडा करें: 

डिवाइस में आग लग जाए तो क्या करें: 

  • अगर आपको लगता है कि आप डिवाइस को सुरक्षित तरह से अनप्लग कर पाएंगे तो ऐसा कर दें. 

  • बड़े अप्लायंसेज के लिए मेन बिजली स्विच बंद कर दें. 

  • अगर आग छोटी और काबू में आने लायक है, तो अग्निशामक का इस्तेमाल करें. पानी का इस्तेमाल न करें.

  • अगर आग फैलती है या आप इसे कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो उस एरिया को खाली कर दें और इमरजेंसी सर्विसेज को कॉल लगाएं. 

  • आग लगने के बाद डिवाइस का दोबारा इस्तेमाल करने की कोशिश न करें. इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है.