Xiaomi HyperOS 3 Eligible Devices: Xiaomi HyperOS 3 जल्द ही लॉन्च होने वाला है. कंपनी उन Xiaomi स्मार्टफोन और टैबलेट की सूची की घोषणा की है जिन्हें यह अपडेट सबसे पहले मिलेगा. कंपनी ने बीटा टेस्टर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. लेटेस्ट Xiaomi ऑपरेटिंग सिस्टम का पहला बीटा वर्जन भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. बता दें कि यह एक Android 16 पर आधारित यूजर इंटरफेस होगा.
चीनी टेक दिग्गज ने घोषणा कर बताया है कि वह 28 अगस्त को एक लॉन्च इवेंट के दौरान अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस, HyperOS 3 को पेश करेगी. कंपनी ने HyperOS 3 अपडेट में शामिल होने वाले नए फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन यह माना जा रहा है कि इसमें नया डिजाइन शामिल होगा.
इस घोषणा के अलावा, Xiaomi के पार्टनर और स्मार्टफोन डिपार्टमेंट के अध्यक्ष, लू वेइबिंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि HyperOS 3 बीटा प्रोग्राम अब लाइव हो गया है. जो ग्राहक इच्छुक हैं वो बीटा टेस्टर में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए लोग इंटरनल टेस्टिंग सेंटर की वेबसाइट पर जा सकते हैं.
वेइबिंग ने उन डिवाइसेज की एक लिस्ट जारी की है, जो HyperOS 3 बीटा वर्जन के साथ आ सकती हैं. इससे वो अपडेट प्राप्त करने वाले पहले फोन और टैबलेट बन जाएंगे. इससे पहले, Xiaomi ने Xiaomi 16 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ HyperOS 3 को लॉन्च करने की उम्मीद थी, जिनके बारे में कहा गया था कि ये सीरीज Android 16 आधारित यूजर इंटरफेस पर काम करेगी. चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट-
1. Xiaomi 15 Ultra
2. Xiaomi 15S Pro
3. Xiaomi 15 Pro
4. Xiaomi 15
5. Redmi K80 Pro
6. Redmi K80 Extreme Edition
1. 12.5-इंच डिस्प्ले वाला Xiaomi Pad 7S Pro
2. Xiaomi Pad 7 Pro