नई दिल्ली: अगर आप अभी भी पुराना एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें व्हाट्सऐप चला रहे हैं, तो आपको अपने फोन का सॉफ्टवेयर वर्जन जरूर चेक कर लेना चाहिए. व्हाट्सऐप ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए अपने सपोर्ट रूल्स में बदलाव किया है. कंपनी के अनुसार, अगर यूजर्स को व्हाट्सऐप चलाना है, तो उन्हें अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना होगा. एंड्रॉइड और iOS के कुछ निर्धारित वर्जन पर कुछ समय बाद से व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
कंपनी के अनुसार, 8 सितंबर 2026 से एंड्रॉइड 6 या उससे नए वर्जन वाले फोन ही व्हाट्सऐप सपोर्ट करेंगे. बता दें कि अगर आपका फोन एंड्रॉइड 5.0 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करता है, तो व्हाट्सऐप आपके फोन पर आज से काम करना बंद कर देगा. आपको अपने फोन को एंड्रॉइड 6.0 पर अपडेट करना होगा. अगर आपका फोन इस वर्जन पर अपडेट नहीं हो सकता है तो आपको नया फोन लेने के बारे में जरूर सोचना चाहिए.
व्हाट्सऐप का कहना है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को हटाने का कारण नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी की जरूरतों को आगे बढ़ाना है. कंपनी समय-समय पर पुराने और कम इस्तेमाल होने वाले सिस्टम का सपोर्ट बंद करती है.
यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. अगर आपका फोन एंड्रॉइड 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो केवल व्हाट्सऐप का नया वर्जन डाउनलोड करने से समस्या खत्म नहीं होगी. असल जरूरत ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने की है. अगर आपके फोन के लिए व्हाट्सऐप 6 या उससे नया सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो फोन को अपडेट करके व्हाट्सऐप का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है.
लेकिन अगर स्मार्टफोन कंपनी ने आपके मॉडल के लिए कोई नया एंड्रॉइड अपडेट जारी नहीं किया है, तो व्हाट्सऐप के नए सपोर्ट नियमों के बाद फोन बदलना पड़ सकता है.
व्हाट्सऐप ने iPhone यूजर्स के लिए भी सपोर्ट में बदलाव की जानकारी दी है. कंपनी के अनुसार, 30 नवंबर 2026 से iPhone में iOS 15.5 या उससे नया वर्जन जरूरी होगा. यानी जिन iPhone में इससे पुराना iOS वर्जन है, उन्हें समय रहते सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा. अगर आपका iPhone नया iOS अपडेट सपोर्ट करता है, तो आप सॉफ्टवेयर अपडेट करके व्हाट्सऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं.
Settings ओपन करें.
फिर About Phone या About Device पर जाएं.
इसके बाद एंड्रॉइड वर्जन देखें.
अगर एंड्रॉइड 6 या उससे नया वर्जन है, तो इस बदलाव की वजह से आपको परेशानी नहीं होगी.
एंड्रॉइड 5.0 या 5.1 होने पर सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर चेक करें.