menu-icon
India Daily

Android का लोगो हरा रोबोट ही क्यों है? जानिए इसके डिजाइन की पूरी कहानी

Android का ग्रीन रोबोट आज दुनिया के सबसे पहचाने जाने वाले टेक आइकन्स में शामिल है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Google ने Android की पहचान के लिए इसी रोबोट को क्यों चुना?

Shilpa Shrivastava
Android का लोगो हरा रोबोट ही क्यों है? जानिए इसके डिजाइन की पूरी कहानी
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: जब भी Android का नाम हम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में एक छोटा ग्रीन कलर का रोबोट आ जाता है. एंड्रॉइड का यह रोबोट आज दुनिया के सबसे पहचाने जाने वाले टेक आइकन्स में शामिल है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गूगल ने एंड्रॉइड की पहचान के लिए इसी कलर और इसी रोबोटो को क्यों चुना? शायदा आप में से कई लोग इसका जवाब नहीं जानते होंगे. इसके पीछे का कहानी काफी दिलचस्प है, चलिए जानते हैं. 

कब हुई थी Android लोगो की शुरुआत:

Google ने साल 2007 में Android ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया था. उस समय कंपनी के सामने केवल एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने की ही चुनौती नहीं थी, जो मोबाइल के लिए काम करे. बल्कि उसकी एक ऐसी पहचान भी कंपनी बनाना चाहती थी, जिससे लोग उसे आसानी से याद रख पाए. एंड्रॉइड की ब्रांडिग के लिए काफी सोच-विचार किया गया. उन्हें एक ऐसा डिजाइन चाहिए था जो टेक्नोलॉजी को मुश्किल या डरावना दिखाने के बजाय दोस्ताना और आसान महसूस कराए. इसी सोच के साथ एक छोटे रोबोट का डिजाइन सामने आया.

ग्रीन कलर क्यों चुना गया?

एंड्रॉइड लोगो में एक खास बात है. इसका कलर ग्रीन है. इसके पीछे भी एक कहानी है. डिजाइन टीम ने ऐसा चमकीला ग्रीन कलर चुना जो आसानी से लोगों को नजर आ जाए. साथ ही यह दूसरे टेक ब्रांड्स से भी अलग लगे.  ऐसे में एंड्रॉइड का ग्रीन कलर उसे अलग पहचान देने में मदद करता था. धीरे-धीरे यही ग्रीन कलर एंड्रॉइड की ब्रांड पहचान बन गया.

किसने बनाया एंड्रॉइड का मशहूर रोबोट?

एंड्रॉइड के मशहूर रोबोट कैरेक्टर को Google की डिजाइनर Irina Blok ने तैयार किया था. उनका उद्देश्य एक ऐसा कैरेक्टर बनाना था जिसे लोग पहली नजर में पहचान सकें और जिसका इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर आसानी से किया जा सके. रोबोट का शुरुआती डिजाइन काफी आसान था. इसमें एक सिर, दो एंटीना, शरीर और चार बॉडी पार्ट्स थे. इसकी सिंप्लिसिटी इसकी सबसे बड़ी पहचान बन गई. 

Bugdroid के नाम से जाना जाता है Android Robot:

एंड्रॉइड के इस रोबोट कैरेक्टर को Bugdroid भी कहा जाता है. जैसे-जैसे समय बीता, इस लोगो में काफी बदलाव भी किए गए. हालांकि, समय के साथ गूगल ने एंड्रॉइड की ब्रांडिंग और लोगो में कई बदलाव किए, लेकिन रोबोट की ओरिजिनल पहचान को बरकरार रखा गया. साल 2023 में एंड्रॉइड की ब्रांडिंग को फिर अपडेट किया गया. साल 2023 में एंड्रॉइड की ब्रांडिंग को फिर अपडेट किया गया. इसमें बड़े अक्षरों वाला ANDROID नाम और अपडेटेड Bugdroid डिजाइन शामिल किया गया.

आज Android की पहचान बन चुका है Bugdroid:

आज के समय में एंड्रॉइड सिर्फ एक लोगो नहीं रह गया है, बल्कि यह दुनिया के सबसे पॉपुर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक एंड्रॉइड  की पहचान बन चुका है. सबसे खास बात यह है कि इसका डिजाइन काफी आसान है. इसे देखते ही ज्यादा लोग तुरंत समझ जाते हैं कि बात एंड्रॉइड की हो रही है.