अननोन नंबर से कोई लगातार कर रहा है आपको WhatsApp मैसेज, हो जाएगा ब्लॉक
WhatsApp Block Unknown Sender Message: कंपनी जल्द ही एक ऐसा फीचर पेश कर देगी जिसमें अननोन मैसेजेज को ब्लॉक किया जा सकेगा. यह फीचर अभी बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है. इसे यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
WhatsApp Block Unknown Sender Message: WhatsApp जल्द ही यूजर्स को अननोन सेंडर से आने वाले मैसेजेज से सिक्योरिटी दे सकता है. कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जो यूजर्स को अननोन अकाउंट्स से आने वाले मैसेजेज को ब्लॉक करने की अनुमति देगी, जिससे उनका अकाउंट सुरक्षित रहेगा. सिर्फ यही नहीं, इस मैसेजिंग ऐप पर स्टेटस अपडेट को लाइक करने वाला फीचर भी शुरू कर दिया गया है. इससे आप किसी के स्टेटस पर रिप्लाई दे पाएंगे.
फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने एंड्रॉइड 2.24.17.24 के लिए WhatsApp बीटा पर एक नया ब्लॉक अननोन अकाउंट मैसेज टॉगल देखा है. इसे एंड्रॉइड पर बीटा टेस्टर के लिए रोल आउट किया गया था. यह फीचर अभी भी डेवलपमेंट पेज में है.
व्हाट्सएप ब्लॉक स्टेटस फीचर:
इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जो सेटिंग ऐप में प्राइवेसी>एडवांस्ड मेन्यू के तहत देखा गया है. इस फीचर की डिटेल्स के अनुसार, अगर एक निश्चित वॉल्यूम से ज्यादा मैसेज आते हैं, तो व्हाट्सएप अनजान अकाउंट से आने वाले मैसेज को ब्लॉक कर देगा जिससे यूजर के अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सकेगा.
WhatsApp बीटा टेस्टर अब स्टेटस अपडेट पर रिप्लाई देने का फीचर शुरू करने जा रहा है. यह फीचर इंस्टाग्राम की तरह ही स्टोरीज पर रिप्लाई देने की अनुमति देता है. यह फीचर फिलहाल व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर उपलब्ध है. गूगल प्ले प्रोग्राम के जरिए एंड्रॉइड 2.24.17.21 के लिए WhatsApp बीटा में अपडेट करने के बाद, स्क्रीन के नीचे राइट कॉर्नर में, रिप्लाई बार के बगल में एक नया हार्ट आइकन दिखाई देगा. यह फीचर स्टेबल वर्जन में कब तक आएगा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.