पंजाब विधानसभा चुनाव किए आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है.
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर का नाम भी शामिल है, जिन्हें बरनाला से उम्मीदवार बनाया गया है. हेयर पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं.
पार्टी ने कृषि मंत्री कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां का लंबी और पूर्व मंत्री और विधायक गगन मान का खरार से टिकट रद्द कर दिया है. खुडियां की जगह उनके ही रिश्तेदार रणधीर सिंह धीरा खुडियां को लंबी से टिकट दिया गया है. होशियारपुर से सांसद राज कुमार छब्बेबाल को फगवाड़ा और पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान को राजा सांसी से उम्मीदवार बनाया गया है.
दूसरी लिस्ट में किसे मिली जगह
लंबी: रणधीर सिंह धीरा खुडियां
खरार: पूर्व मंत्री और विधायक अनमोन गगन मान का टिकट काटकर परमिंदर सिंह गोल्डी को उम्मीदवार बनाया गया है.
फगवाड़ा: होशियारपुर सांसद राज कुमार छब्बेबाल को मैदान में उतारा गया है.
राजा सांसी: पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान राजा सांसी से चुनौती पेश करेंगी.
चमकौर साहिब: पिछले चुनाव में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले आप नेता डॉ. चरणजीत सिंह को निराशा हाथ लगी है. उनकी जगह जसवीर सिंह गढ़ी को टिकट दिया गया है. गढ़ी ने बीएसपी को छोड़कर आप का दामन थामा था.
बरनाला: सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है.
यह लिस्ट आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता द्वारा जारी की गई.