Flipkart Month End Mobiles Fest चल रहा है. यह सेल 26 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान कई फोन्स को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. यहां से फोन्स को नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकेगा. साथ ही बेस्ट एक्सचेंज प्राइस भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इस सेल में कई फोन्स को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है और एक लेटेस्ट फोन की पहली सेल भी शुरू होने जा रही है. Realme C63 5G को पहली बार सेल में आज उपलब्ध कराया जाएगा.
कीमत की बात करें तो Realme C63 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. वहीं, फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की कीमत 11,999 रुपये है. वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. इसे फॉरेस्ट ग्रीन और स्टारी गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी.
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. साथ ही एंड्रॉइड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है. इसमें 6.67 इंच HD+ (720x1604 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस. इसमें 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 5G चिपसेट पर काम करता है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
Realme C63 5G में 32 मेगापिक्सल का AI डेडिकेटेड रियर कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं. इसमें धूल और पानी की छींटों से बचने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है.