menu-icon
India Daily

ये 5 गलतफहमियां बर्बाद कर रही हैं आपका महंगा AC, आज ही कर दें दूर

Top 5 Myths About AC: गर्मी के महीनों में एसी का ज्यादा इस्तेमाल होता है और इसे लेकर कई मिथक भी रहते हैं. जब एयर कंडीशनिंग की बात आती है तो सच्चाई और कल्पना को अलग करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में हम आपको यहां एसी को लेकर 4 मिथक की जानकारी दे रहे हैं जो पूरी तरह से गलत हैं. 

India Daily Live
ये 5 गलतफहमियां बर्बाद कर रही हैं आपका महंगा AC, आज ही कर दें दूर
Courtesy: Canva

Top 5 Myths About AC: अगर आपके घर में एसी है तो यह खबर आपके लिए है. गर्मी के मौसम में घर में एसी चलना नॉर्मल है. इस भयंकर मौसम में ठंडक पाने के लिए अपने एयर कंडीशनर (AC) बेस्ट रहता है. हालांकि, एसी को लेकर कई ऐसे मिथक बने हुए हैं जिसके चलते लोग एसी चलाने में काफी गड़बड़ी करते हैं और आगे चलकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्या है जो आपको नहीं पता, चलिए बताते हैं. 

एयर कंडीशनर के इस्तेमाल और एफिशियंसी के बारे में गलत धारणाएं पैदा हो गई हैं जो कई बार एसी परफॉर्मेंस पर खराब असर डालती हैं. यहां हम आपको एसी के इन्हीं मिथकों के बारे में बता रहे हैं जो गलत हैं. 

बड़ा एयर कंडीशनर मतलब परफॉर्मेंस में सुधार: 

आपके कमरे की क्षमता से बड़े एसी लेने का कोई फायदा नहीं होता है. ज्यादा टन का एसी लेने से आपका कमरा ज्यादा ठंडा हो जाएगा, ऐसा नहीं है. ओवरसाइज्ड यूनिट ज्यादा एनर्जी खर्च करती है. ऐसे में अपने कमरे की क्षमता के अनुसार ही एसी चुनें. 

टेम्परेचर कम करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है:

अपने AC की टेम्प्रेचर सेटिंग कम करने से आपका घर जल्दी और तेजी से ठंडा होगा, यह गलत है. अगर आप एसी को लगातार 24 पर चलने देंगे तो आपका पूरा कमरा ठंडा भी हो जाएगा और बिजली का बिल भी कम आएगा. वहीं, टेम्परेचर सेटिंग कम करने से आपकी यूनिट ज्यादा समय तक चलेगी, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होगी. 

AC से निकलने वाली ठंडी हवा से आपको सर्दी या फ्लू हो सकता है:

ऐसा लोग सोचते हैं कि एसी से किसी को सर्दी या फ्लू हो सकता है. जबकि ऐसा नहीं है. अगर आप अपने एसी का सही से रखरखाव नहीं करते हैं तो उससे मोल्ड और बैक्टीरिया बन सकते हैं. यह एलर्जी को ट्रिगर करता है. इससे बचने के लिए आपको एसी की सही से मेंटेनेंस करानी होगी. 

फिन्स और कॉइल साफ करने की जरूरत नहीं है: 

एसी के एवापोरेटर कॉइल्स और फिन्स हीट ट्रांसफर में अहम भूमिका निभाते हैं. समय के साथ, इन पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे एसी की एफिशियंसी में बाधा आती है. ऐसे में अच्छी परफॉर्मेंस और एफिशियंसी के लिए इनकी लगातार सफाई जरूरी है. 

घर की वैक्यूमिंग से एयर फिल्टर बदलने की जरूरत खत्म हो जाती है:

कई लोगों को ऐसा लगता है जबकि यह सही नहीं है. लोगों को लगता है कि लगातार डस्टिंग और वैक्यूमिंग आपके घर में धूल जमा नहीं होने देती है. इससे एयर फिल्टर साफ ही रहते हैं. गंदे फिल्टर हवा के प्रवाह को रोक सकते हैं, जिससे आपके AC की एफिशियंसी कम हो जाती है. ऐसे में आपको समय-समय पर एयर फिल्टर को बदलना चाहिए और साथ ही अगर ये ज्यादा खराब हो जाएं तो इन्हें बदल लेना चाहिए.