सस्ता हो गया Vivo X300 5G, इस तरह मिलेगा ₹52000 से ज्यादा तक का डिस्काउंट
अगर आप Vivo X300 5G को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अमेजन पर कुछ बढ़िया ऑफर्स दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं कीमत और ऑफर्स की पूरी डिटेल्स.
नई दिल्ली: अगर आपका बजट अच्छा-खासा है और आप एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं. Vivo X300 5G एक प्रीमियम फोन है. इस फोन को पहले से कुछ कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस फोन को कुछ कम में लिस्ट किया गया है. चलिए जानते हैं Vivo X300 5G की कीमत.
Vivo X300 5G की कीमत और ऑफर्स: इस फोन की कीमत 83,999 रुपये है. इसे 10% डिस्काउंट के साथ 75,998 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत है. इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये से कम होकर 81,998 रुपये हो गई है. वहीं, इसके 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 93,999 रुपये से कम होकर 85,999 रुपये हो गई है.
EMI और एक्सचेंज ऑफर की डिटेल्स:
हर महीने 2,672 रुपये की EMI देकर भी इसे खरीदा जा सकेगा. बैंक ऑफर की बात करें तो कुछ चुनिंदा कार्ड्स के साथ 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 52,299 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. अगर पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो, फोन की कीमत काफी कम हो जाएगी.
Vivo X300 5G के फीचर्स:
इस फोन में 6510 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह 40W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. फोन में डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69 दोनों रेटिंग दी गई है. इसमें 6.78 इंच 1.5K एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसमें 16 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज दी गई है.
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 है. वहीं, दूसरा 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल JN1 सेंसर है. सेल्फी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.