menu-icon
India Daily

Vivo V70 FE की सेल शुरू, इस तरह मिलेगा 4100 रुपये तक का डिस्काउंट

Vivo V70 FE की सेल भारत में शुरू कर दी गई है. इसे वीवो इंडिया और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसकी कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है.

Shilpa Shrivastava
Vivo V70 FE की सेल शुरू, इस तरह मिलेगा 4100 रुपये तक का डिस्काउंट
Courtesy: Vivo

नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo V70 FE आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है. इसे कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया था. इस फोन में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसका पहला सेंसर 200 मेगापिक्सल का है. वहीं, यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 सीरीज प्रोसेसर से लैस है. इस फोन में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. 

Vivo V70 FE की कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है. इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. इसे मॉनसून ब्लू और नॉर्दन लाइट्स पर्पल कलर में खरीदा जा सकेगा. 

कहां और किन ऑफर्स के साथ मिलेगा फोन: 

इसे वीवो इंडिया की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है. ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस, कोटक, एचडीएफसी और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन के साथ 4,100 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके साथ ही 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा. वी-शील्ड स्क्रीन प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट और Jio के जरिए 18 महीने के लिए 2000GB क्लाउड स्टोरेज शामिल हैं.

Vivo V70 FE के फीचर्स:

यह ड्यूल सिम पर काम करता है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 पर काम करता है. इसमें 6.83 इंच का 1.5K ओएलईडी स्क्रीन दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक का है. इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन भी है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट से लैस है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है. यह IP68 + IP69-रेटेड है, जो फोन को धूल और पानी से बचाता है. 

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 200 मेगापिक्सल का 1/1.56-इंच का मेन सेंसर है. इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी है. फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है.