UPI Scam Safety Tips: भारत में डिजिटलाजेशन ने रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. आप कहीं भी हो, इससे आसानी से किसी को भी पेमेंट किया जा सकता है. यह जितना सुविधाजनक है उतना ही खतरनाक भी है. ऑनलाइन स्कैम के बढ़ते मामलों में एक नया स्कैम जुड़ गया है. यूपीआई के जरिए एक नए तरह से स्कैम किया जा रहा है जिसके बारे में आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
UPI के इस्तेमाल के साथ-साथ UPI धोखाधड़ी का जोखिम भी बढ़ा है. UPI एक लोकप्रिय पेमेंट सिस्टम है जो यूजर्स को मोबाइल के जरिए किसी के भी बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने की अनुमति देता है. UPI ने जहां लेनदेन को तेज और सुविधाजनक बना दिया है, वहीं इसने यूजर्स को धोखाधड़ी और स्कैम के प्रति बहुत ज्यादा सेंसिटिव भी बना दिया है. हालांकि, इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे जो हम यहां बता रहे हैं. इनकी मदद से आप सुरक्षित रह सकते हैं.
अपनी यूपीआई पिन या ओटीपी किसी के साथ भी शेयर न करें.
किसी भी अनजान नंबर से आ रही कॉल या मैसेज से सावधान रहें.
अपने हर अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिव करें. इससे सिक्योरिटी डबल हो जाएगी.
अपनी डिवाइस को हमेशा अपडेट रखें. चाहें सॉफ्टवेयर अपडेट हो या फिर सिक्योरिटी पैच, डिवाइस हमेशा अप टू डेट रहना चाहिए.
अपने बैंक स्टेटमेंट्स को हमेशा रिव्यू करते रहें जिससे यह पता चल सके कि कोई अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन तो नहीं हुई है.
जिसे आप पेमेंट कर रहे हैं उसकी डिटेल्स को अच्छे से चेक करें. जिसे पेमेंट दे रहे हैं और बैंकिंग नेम एक जैसा होना चाहिए.
हमेशा यूपीआई की आधिकारिक ऐप ही इस्तेमाल करें.
किसी भी तरह की संदिग्ध एक्टिविटी का पता चले तो तुरंत अपने बैंक के साथ बात करें और मामला रिपोर्ट करें.