menu-icon
India Daily

मार्केट में आया नया स्कैम, क्लिक करते ही पैसे हो रहे अकाउंट से डेबिट

UPI Scam: मार्केट में नया स्कैम आया है जो यूपीआई के जरिए हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति आपको कॉल करता है और कहता है कि आपके बैंक अकाउंट का तुरंत वेरिफिकेशन की जरूरत है. जैसे ही इसके लिए लिंक पर क्लिक किया जाता है, खेल शुरू हो जाता है. चलिए जानते हैं, कैसे होता है ये स्कैम.

India Daily Live
मार्केट में आया नया स्कैम, क्लिक करते ही पैसे हो रहे अकाउंट से डेबिट
Courtesy: Canva

UPI Scam: स्कैम का जाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग भी कंफ्यूज हो गए हैं कि किस स्कैम से कैसे बचा जाए.. हाल ही में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक नए तरह के UPI स्कैम के बारे में बताया गया है. यह काफी तेजी से बढ़ रहा है और इससे आपको बचकर रहना होगा. इस वीडियो में बताया गया है कि इसमें किस तरह से लोगों को लूटा जा रहा है. 

एक यूजर ने X पर एक वीडियो पोस्ट किया और कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए. इसमें बताया गया है कि यह स्कैम कैसे काम करता है. साथ ही यूजर्स से सतर्क रहने का भी आग्रह किया. पहले देखें वीडियो- 

कैसे हो रहा स्कैम: 

जिस व्यक्ति ने वीडियो बनाया उसके पास एक कॉल आया जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया. कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि उसके बैंक अकाउंट का तुरंत वेरिफिकेशन करना होगा. साथ ही कहा कि इसके लिए उसे एक खास वेबसाइट पर जाना होगा. जब वो यहां पहुंचा तो उसे 8,999 रुपये का UPI पेमेंट करने की विंडो दिखाई दी. व्यक्ति ने कहा कि उसे अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा. 

जब व्यक्ति को इस ट्रांजेक्शन पर शक हुआ तो उसने पूछा कि 8,999 रुपये क्रेडिट होने के बजाय डेबिट क्यों हो रहे हैं, तो स्कैमर्स ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उसके पैसे नहीं काटे जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर पैसे डेबिट होते हैं, तो यूजर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.

इसके बाद व्यक्ति को पता चला कि स्कैमर 15 अंकों के फोन नंबर से बात कर रहे हैं. इससे व्यक्ति को स्कैम का पता चला. इसके बाद स्कैमर ने कहा कि वह फर्जी नंबर इस्तेमाल कर रहा है, इसलिए पुलिस उसे ट्रेस नहीं कर पाएगी. उसने व्यक्ति को धमकी भी दी और कहा कि अगर उसने वीडियो किसी को दिखाया तो वह उसका फोन हैक कर देगा.