IPL 2026

WhatsApp डाटा हमेशा रहेगा सुरक्षित, अगर ऑन कर लेंगे ये 5 जरूरी फीचर्स

WhatsApp के पांच फीचर्स के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं, जो आपके WhatsApp डाटा को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं. यहां हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: WhatsApp सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. इसे आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल करता है. बहुत से लोग इसके इन-बिल्ट प्राइवेसी टूल्स का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं करते हैं. ये सभी फीचर्स आपकी चैट्स, फोटोज और पर्सनल डिटेल्स को दूसरों द्वारा देखे जाने से बचा सकते हैं. आज का समय ऐसा है, जहां हम बहुत सारी जानकारी शेयर करते हैं, जिनका सुरक्षित रहना भी जरूरी हो जाता है. 

हम आपको कुछ व्हाट्सऐप फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी चैट्स और सभी पर्सनल डाटा को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे. इनमें चैट लॉक से लेकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन तक फीचर्स शामिल हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

1. ज्यादा सुरक्षा के लिए Chat Lock:

Chat Lock जरूरी बातचीत को एक खास फोल्डर में छिपा देता है. आप उन्हें सिर्फ अपने फिंगरप्रिंट, Face ID, या फोन के पासकोड से ही खोल सकते हैं. यह तब एकदम सही विकल्प होता है, जब कोई आपका फोन ले और उसमें तांक-झांक करने लगे. इसे सेट करने के लिए, कोई चैट खोलें, कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें और Chat Lock ऑन कर दें. 

2. Disappearing Messages:

Disappearing Messages की एक समयसीमा होती है, जो 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन है. इसके बाद  मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं. इससे पुरानी चैट्स आपके फोन में हमेशा के लिए सेव नहीं रहती हैं. इसे किसी एक चैट के लिए ऑन कर सकते हैं, जिसके लिए आपको Settings पर जाकर Privacy पर जाना होगा. फिर Default message timer में जाकर सभी नई चैट्स के लिए डिफॉल्ट के तौर पर सेट कर सकते हैं.

3. Two-Step Verification:

यह सिक्योरिटी पर एक एक्स्ट्रा लेयर है. जब आप इसे ऑन करते हैं, तो किसी नए फोन पर लॉग इन करने के लिए आपको 6 अंकों के PIN की जरूरत होती है. इसे ऑन करने के लिए Settings पर जाकर Account पर जाना होगा. फिर टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर जाना होगा. इसके बाद एक PIN सेट करें. फिर रिकवरी के लिए एक ईमेल एड करें. 

4. कंट्रोल करें कि आपकी जानकारी कौन देख सकता है:

आप तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, About सेक्शन और स्टेटस अपडेट कौन देखेगा. इसमें Everyone, My Contacts, My Contacts Except… या Nobody ऑप्शन शामिल हैं. इसेक लिए Settings पर जाकर Privacy पर जाना होगा. 

5. End-to-End Encrypted Backups:

आपकी चैट्स पहले से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, लेकिन क्लाउड बैकअप डिफॉल्ट तौर पर सुरक्षित नहीं होते हैं. एन्क्रिप्टेड बैकअप ऑन करें जिससे आपकी सेव की गई चैट्स भी प्राइवेट रहें. इसके लिए  Settings पर जाना होगा. फिर Chats पर जाकर Chat backup पर जाएं. इसके बाद End-to-end encrypted backup पर जाएं. इसके बाद एक पासवर्ड या key सेट करें और इसे इनेबल करें.