menu-icon
India Daily

Wearable LED Screen: स्किन के जैसी दिखने वाली ये डिवाइस बताएगी आपकी हेल्थ, स्मार्टवॉच भी होंगी फेल

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी डिवाइस भी है जो आपकी स्कीन से चिपक जाती है और फिर हेल्थ का पूरा ब्यौरा देती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

India Daily Live
Wearable LED Screen: स्किन के जैसी दिखने वाली ये डिवाइस बताएगी आपकी हेल्थ, स्मार्टवॉच भी होंगी फेल

Wearable LED Screen: आज के समय में स्मार्टवॉचेज और फिटनेस बैंड्स का इस्तेमाल काफी तेजी से होने लगा है. यह लोगों को उनकी हेल्थ को ट्रैक करने में मदद करती हैं. कुछ ऐसी वियरेबल डिवाइसेज भी हैं जो यूजर्स की सीरियस हेल्थ को भी ट्रैक करती हैं. ये डिवाइसेज स्मार्टवॉचेज से ज्यादा बेहतर होती हैं. वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वियरेबल इंडस्ट्री में स्किन जैसी वियरेबल डिवाइस एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. 

स्टैंफोर्ड यर्निवर्सिटी5 के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक ऐसा वियरेबल है जो हमारी स्किन के जरिए हमारी बीमारी का पता लगा सकता है. यह बाकी की वियरेबल डिवाइसेज से छोटी होती है. यह हाथ पर चिपक जाती है। इसमें स्ट्रेचेबल इंटीग्रेटेड सर्किट का एक नेटवर्क है, जो कई एप्लीकेशन्स के लिए काफी फास्ट है. वैज्ञानिकों का दावा है कि ये सर्किट पिछले मॉडलों की तुलना में करीब 1 हजार गुना तेजी से काम करता है. ये सर्किट एक छोटी एलईडी स्क्रीन को भी पावर दे सकता है. 

यह वियरेबल कैसे करता है काम:
वैज्ञानिकों ने कहा है कि एलईडी स्क्रीन वाला स्किन-लाइक वियरेबल एक रबड़ बैंड की तरह ही होता है. अगर आप इसे खीचेंगे तो यह रबड़ बैंड की तरह ही दोबारा हाथ पर चिपक जाएगा. ऐसे में यह जल्दी खराब भी नहीं होता है. साथ ही दावा किया है कि यह 2,500 से ज्यादा सेंसर और एक ट्रांसिटर्स एक छोटी फिल्म में रख सकता है. यह एक इम्प्लांटेबल डिवाइस है जिससे यूजर्स को स्किन पर रैशेज पड़ सकते हैं या फिर कोई इंफेक्शन भी हो सकता है. इसके लिए वैज्ञानिकों ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.

रिसर्चर्स ने कहा है कि यह डिवाइस ह्यूमन बॉडी के सिग्नल्स को हाई-डेंसिटी में सेंस करने की अनुमति देता है. यह दिमाग और मांसपेशियों के सिग्नल्स को चेक करता है. इसे हाई रेजोल्यूशन में कैप्चर किया जाता है. यह नेक्स्ट जनरेशन ब्रेनमशीन इंटरफेस है जो हाई-परफॉर्मेंस उपलब्ध कराती है. इसकी छोटी LED स्क्रीन एक सेकेंड में 60 इमेजेज रिफ्रेश कर सकती है.