menu-icon
India Daily

10,000 रुपये से कम में खरीदें ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, फीचर्स भी हैं दमदार

क्या आपका बजट कम है और आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो 10,000 रुपये से कम में खरीदे जा सकते हैं.

Shilpa Shrivastava
10,000 रुपये से कम में खरीदें ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, फीचर्स भी हैं दमदार
Courtesy: AI

Smartphone Under Rs 10000: अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको अमेजन पर मिल रहे कुछ अच्छे ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें 10,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. सस्ते में अच्छा फोन खरीदना है तो आपको यहां दिए गए ऑप्शन पसंद आ सकते हैं. इन्हें आप अपने लिए या फिर किसी को गिफ्ट करने के लिए भी खरीद सकते हैं. कीमत कम जरूर है, लेकिन फीचर्स के मामले में ये फोन काफी अच्छे हैं.

इस लिस्ट में AI+ Pulse, Lava Bold N2 और Samsung Galaxy M07 शामिल हैं. ये सभी आपके बजट में आ जाएंगे. इन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. चलिए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और इन पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में. 

AI+ Pulse:

इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है. इसे आप हर महीने 351 रुपये EMI देकर भी खरीद सकते हैं. कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ 999 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. फोन को एक्सचेंज करने पर 9,450 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Lava Bold N2: 

इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है. इसे डिस्काउंट के बाद 8,899 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे आप हर महीने 313 रुपये EMI देकर भी खरीद सकते हैं. फोन को एक्सचेंज करने पर 8,450 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Samsung Galaxy M07:

इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. इसे डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसे आप हर महीने 352 रुपये EMI देकर भी खरीद सकते हैं. फोन को एक्सचेंज करने पर 9,450 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.