किस देश में सबसे सस्ती बिक रही है Samsung Galaxy S26 सीरीज? चेक करें लिस्ट
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. भारत समेत कई देशों में इसकी कीमत एक-दूसरे से कुछ अलग हैं, चलिए जानते हैं यूएस और अमेरिका समेत अन्य देशों में क्या है इनकी कीमत.
नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. भारत में इसकी कीमत क्या है, ये भी सामने आ गया है. इस दौरान लेटेस्ट फ्लैगशिप S सीरीज में गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 पेश किए गए हैं. फिलहाल ये प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. ये स्मार्टफोन जल्द ही कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और भारत में दो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे.
इस बीच, दूसरे देशों में इन फोन्स को सैमसंग की वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26+ को सैमसंग के एक्सीनोस 2600 चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया गया है. वहीं, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को कस्टम ऑक्टा कोर 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 के साथ पेश किया गया है.
भारत, US, UAE और दूसरे देशों में सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज की क्या होगी कीमत:
-
भारत में, सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की कीमत 1,39,999 रुपये है. यह इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत है. वहीं, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,59,999 रुपये है. वहीं, इसके 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 1,89,999 रुपये है.
-
अमेरिका में, Galaxy S26 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899.99 यानी करीब 81,819 रुपये है. Galaxy S26+ की कीमत $1,099.99 यानी करीब 1,00,006 रुपये है, जबकि Galaxy S26 Ultra की कीमत $1,299.99 यानी करीब 1,18,189 रुपये है.
-
UAE में Samsung Galaxy S26 की कीमत AED 3,599 यानी करीब 89,094 रुपये से शुरू होती है, जबकि Galaxy S26+ की कीमत AED 4,299 यानी करीब 1,06,422 रुपये है. वहीं, Galaxy S26 Ultra की कीमत AED 5,099 यानी करीब 1,26,224 रुपये है.
-
यूके में Galaxy S26 और Galaxy S26+ की GBP 879 यानी करीब 1,08,296 रुपये और GBP 1,099 यानी करीब 1,35,405 रुपये से शुरू होती हैं. Samsung Galaxy S26 Ultra के लिए GBP 1,279 यानी करीब 1,57,599 रुपये देने होंगे.
-
यूरोप की बात करें तो Samsung Galaxy S26 की कीमत EUR 999 यानी करीब 1,07,236 रुपये से शुरू होती है. Galaxy S26+ की कीमत EUR 1,249 यानी करीब 1,34,072 रुपये है. वहीं, Galaxy S26 Ultra की कीमत EUR 1,449 यानी करीब 1,55,523 रुपये है.