नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट हैं. इस लाइनअप में गैलेक्सी बड्स 4 प्रो और स्टैंडर्ड गैलेक्सी बड्स 4 मॉडल को शामिल किया गया है. इसके प्रो मॉडल तीन कलरवे में पेश किए गए हैं. वहीं, स्टैंडर्ड वेरिएंट दो कलरवे में उपलब्ध कराया गया है. चलिए जानते हैं इनकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.
सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो, गैलेक्सी बड्स 4 की भारत में कीमत: भारत में सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 की कीमत 16,999 रुपये है. वहीं, सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो की बात करें तो इसे 22,999 रुपये में पेश किया गया है. यह अमेजन और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. Galaxy Buds 4 Pro को ब्लैक, पिंक गोल्ड और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा. वहीं, स्टैंडर्ड Galaxy Buds 4 ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदे जा सकेंगे.
Samsung Galaxy Buds 4 Pro और Galaxy Buds 4 में हेड जेस्चर सपोर्ट दिया गया है. वहीं, यूजर कॉल लेने और Bixby रिक्वेस्ट का जवाब देने के लिए सिर हिला सकते हैं. यही काम इनकमिंग कॉल के साथ भी किया जा सकता है. कंपनी ने दावा किया है कि इस TWS में बेहतर टू-वे स्पीकर भी दिया गया है. इसके साथ ही बड्स 4 सीरीज में 6 माइक्रोफोन, एडैप्टिव ANC और EQ का सपोर्ट दिया गया है.
इस सीरीज के प्रो वर्जन में सायरन डिटेक्शन, 360-ऑडियो सपोर्ट और बातचीत का पता लगाने का फीचर जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा दोनों वेरिएंट में ही AAC, SBC, SSC का सपोर्ट भी मौजूद है.
कनेक्टिविटी के लिए, गैलेक्सी बड्स 4 और गैलेक्सी बड्स 4 प्रो ब्लूटूथ 6.1 के साथ आता है. इनमें मल्टी-प्वाइंट कनेक्टिविटी के साथ ऑटो स्विच फीचर भी मौजूद है.
कंपनी ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 प्रो ANC बंद होने पर 7 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक और चार्जिंग केस (ANC बंद) के साथ 30 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक उपलब्ध कराता है. इसमें 61mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है. धूल और पानी से बचाने के लिए इनमें IP57 रेटिंग दी गई है.
Galaxy Buds 4 की बात करें तो यह ANC ऑफ होने पर 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. इसमें 45mAh की बैटरी दी गई, जबकि चार्जिंग केस में 515mAh की सेल है. धूल और पानी से बचाने के लिए इनमें IP54 रेटिंग दी गई है.