नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्मता कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी S26 और सैमसंग गैलेक्सी S26+ को भी लॉन्च कर दिया है. ये दोनों फोन्स कंपनी के प्रीमियम सेगमेंट में पेश किए गए हैं, जो कंपनी के लेटेस्ट इन-हाउस 2nm एक्सीनोस 2600 प्रोसेसर के साथ आता है. इन दोनों फोन्स में गैलेक्सी AI फीचर भी दिाय गया है. ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आने वाले ये फोन्स कमाल की फोटोग्राफी के मामले में बेस्ट हैं.
सैमसंग गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ की कीमत: सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी S26 की बात करें तो इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये है. वहीं, इसके 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये है.
इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S26+ की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के लिए 1,19,999 रुपये है. वहीं, इसके 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है. ये फोन भारत में अमेजन और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इन दोनों फोन्स को ब्लू, ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है.
दोनों फोन्स ड्यूल सिम के साथ आते हैं. ये एंड्रॉइड 16 पर काम करते हैं, जिन पर सैमसंग की वन UI 8.5 स्कि दी गई है. एस26 मॉडल में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डायनेमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2340 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. वहीं, एस26 प्लस मॉडल में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डायनेमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1440x3120 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. दोनों डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से प्रोटेक्टेड हैं.
गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26+ इन-हाउस 2nm एक्सीनोस 2600 चिपसेट दिया गया है. दोनों ही फोन्स 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आते हैं. इसके साथ ही 12 जीबी की रैम दी गई है. कंपनी ने कहा है कि वेपर चैंबर को चिप के किनारों पर फिर से लगाया गया है, जिससे हीट डिसिपेशन 29 परसेंट तक बेहतर होता है.
फोटोग्राफी की बात करें तो दोनों फोन्स में एक जैसा ट्रिपल रियर कैमरा दिाय गया है. इसका पहला सेंसर f/1.8 अपर्चर लेंस और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा f/2.4 अपर्चर लेंस वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. इसके अलावा 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है. फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस फोन में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेल्फी सेंसर है.
गैलेक्सी एस26 में 4300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ ही गैलेक्सी एस26 प्लस में 4900 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इन दोनों फोन्स में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, ग्लोनास, गैलीलियो, GPS, QZSS और एक USB टाइप-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं.