menu-icon
India Daily

देशभर के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजने लगा सायरन...! घबराएं नहीं, यहां जानें मतलब

अगर आपका स्मार्टफोन अचानक बीप करने लगा है और आप घबरा गए हैं, तो रिलैक्स हो जाइए. यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा किए जा रहे एक इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का हिस्सा है.

Shilpa Shrivastava
देशभर के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजने लगा सायरन...! घबराएं नहीं, यहां जानें मतलब
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: क्या आपके स्मार्टफोन पर भी अचानक से इमरजेंसी अलर्ट बजने लगा? क्या इसे सुनकर आप घबार गए या पैनिक कर गए? अगर हां, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. यह अलर्ट नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) द्वारा किए जा रहे इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट ट्रायल का ही एक हिस्सा है. बता दें कि देशभर में कम्यूनिकेशन को मजबूत बनाने के लिए NDMA ने आज देशव्यापी एक टेस्ट किया है, जो एक Cell Broadcast Alert System है. 

लोगों के फोन पर एक साथ एक इमरजेंसी अलर्ट की नोटिफिकेशन आई है. इसके तहत इमरजेंसी अलर्ट नोटिफिकेशन आई और तेज आवाज समेत वाइब्रेशन हुई. अधिकारियों ने जनता से पहले ही अपील करते हुए कहा था कि उन्हें इस अलर्ट को देखकर घबराना नहीं है. यह केवल एक ड्रिल है. 

DoT ने दिया था अलर्ट:

DoT India ने 1 मई को एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि अगर आपके फोन पर अलर्ट मैसेज आए तो घबराएं नहीं. यह इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग का हिस्सा है, जिससे आपदा के समय सही जानकारी समय पर मिल सके. टेस्टिंग के दौरान यह संदेश बार-बार आ सकता है. इसे अनदेखा करें, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है. यहां देखें पोस्ट-

क्यों की गई ये ड्रिल:

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर यह मोबाइल-आधारित डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम लॉन्च किया. इस सिस्टम को कम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री के टेलिकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने भारत सरकार की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के सहयोग से डेवलप किया है. इसे नागरिकों तक समय पर जानकारी पहुंचाने के लिए बनाया गया है. 

इस टेस्टिंग का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुनामी, भूकंप, बिजली गिरने जैसी गंभीर स्थितियों समेत गैस लीक या केमिकल खतरों जैसी आपात स्थितियों में पहले से अलर्ट करना है. ऐसे में नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वो इस मैसेज तो देखकर घबराएं नहीं.