नई दिल्ली: Realme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च हो गया है. Narzo सीरीज का यह नया स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आया है. इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 6 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. फोन 8000mAh की बैटरी से लैस है.
Realme Narzo 100x 5G के बेस वेरिएंट यानी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है. इसके अलावा 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है. इसे मिडनाइट ब्लैक और फ्लैश ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा.
इस फोन के सभी वेरिएंट्स पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 2,000 रुपये का जनरल डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिस्काउंट के बाद इसकी शुरुआती कीमत घटकर 18,499 रुपये हो जाएगी. इसके साथ ही 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है. यह 22 जुलाई से Realme India की वेबसाइट और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. यह फोन एंड्रॉइड 16 पर चलता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz तक टच सैंपलिंग रेट मौजूद है. इसमें 6.8 इंच का एचडी+ (720×1570 पिक्सल) एलसीडी पैनल है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है. इसमें 6GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है.
फोन में एआई आधारित ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, 75-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 5P लेंस है. इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 5 (802.11ac), ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं. इसके अलावा फोन में 8000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.