menu-icon
India Daily

Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स

Motorola Edge 70 Max को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन भारत में पेंटोन-क्यूरेटेड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा.

Shilpa Shrivastava
Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स
Courtesy: Motorola

नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Max को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन भारत में पेंटोन-क्यूरेटेड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट पर चलता है, जो OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे फोन में भी इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, Edge 70 Max में एंड्रॉइड 16 पर आधारित Hello UI दिया गया है. इसमें 6.8 इंच का एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है. 

Motorola Edge 70 Max की कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. कंपनी चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. इसे 20 जुलाई से फ्लिपकार्ट और मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसे पैनटोन एक्वा ग्रे, पैनटोन डार्क शैडो और पैनटोन आइस मेल्ट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. 

Motorola Edge 70 Max के स्पेसिफिकेशन्स:

Motorola Edge 70 Max ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉइड 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है. इसमें तीन साल तक OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है. इसमें 6.8 इंच का QHD+ (1440 x 3168 पिक्सल) एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है. इसमें बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए वॉटर टच फीचर दिया गया है.

कैमरा और बैटरी की सभी डिटेल्स:

Motorola Edge 70 Max में 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट लगा है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई है. इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया है. यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है. फोन में 7100mAh की बैटरी है जो 90W (वायर्ड) और 25W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है.

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसका पहला सेंसर LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है. साथ ही, इसमें 8 मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा है. सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा है. कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, यूएसबी टाइप-सी  पोर्ट आदि जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है.