menu-icon
India Daily

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 की डिटेल्स लीक, कलर से डिजाइन तक ये होंगे बदलाव

सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked इवेंट सिर्फ एक हफ्ते दूर है. इस इवेंट में कंपनी नई फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है. इवेंट से पहले नए लीक सामने आए हैं, जिनसे आगामी डिवाइसेज के बारे में ज्यादा जानकारी मिल रही है.

Shilpa Shrivastava
Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 की डिटेल्स लीक, कलर से डिजाइन तक ये होंगे बदलाव
Courtesy: Samsung Reddit

नई दिल्ली: सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked इवेंट सिर्फ एक हफ्ते दूर है. इस इवेंट में कंपनी नई फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है. इवेंट से पहले नए लीक सामने आए हैं, जिनसे आगामी डिवाइसेज के बारे में ज्यादा जानकारी मिल रही है. रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 की प्रमोशनल इमेज लीक हो गई हैं. इन तस्वीरों में फोन और वॉच को पहली बार साथ देखा जा सकता है.

लीक से पता चला है कि Samsung Store पर दो एक्सक्लूसिव कलर मिलेंगे. Galaxy Z Fold 8 को पिस्टाचियो और Galaxy Z Flip 8 को मिंट में खरीदा जा सकेगा. ये दोनों कलर सिर्फ सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर पर ही उपलब्ध होंगे.

डिजाइन में बदलाव: 

प्री-ऑर्डर में बदलाव:

पहले सैमसंग प्री-ऑर्डर पर स्टोरेज फ्री अपग्रेड देती थी. उदाहरण के लिए, 256GB मॉडल बुक करने पर 512GB फ्री मिल जाता था, लेकिन इस बार मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत के कारण कंपनी यह सुविधा कम कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अब ग्राहकों को अगले स्टोरेज टियर के लिए आधी राशि (लगभग 90 डॉलर या ₹7,700) चुकानी पड़ सकती है. यह बदलाव Galaxy Z फोल्डेबल फोनों से शुरू हो सकता है.

कब होगा यह लॉन्च: 

सैमसंग ने पुष्टि कर दी है कि Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को लंदन में होगा. भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. यह इवेंट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, न्यूजरूम और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा.