Apple Upcoming Watch: Apple का सबसे बड़ा इवेंट सितंबर महीने में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान iPhone 16 सीरीज के साथ-साथ नई स्मार्टवॉच भी पेश किए जाने की संभावना है. यह Apple की 10 जनरेशन की स्मार्टवॉच होगी और शायद इसे Apple Watch Series 10 कहा जाएगा. आपको बता दें कि Apple की सबसे पहली स्मार्टवॉच 2015 में पेश की गई थी जिसे Apple Watch Series 1 के नाम से जाना जाता है.
तब से लेकर अब तक कंपनी ने इसके डिजाइन, हार्डवेयर और कैपेबिलिटी में कई बदलाव किए हैं. पहले की और आज ही वॉच में कई अंतर हैं. Apple Watch Series 10 की बात करें तो इसके लॉन्च होने से पहले ही कुछ डिटेल्स सामने आई हैं जो हम आपको यहां बता रहे हैं.
Apple Watch Series 10 का छोटा वर्जन बड़े Apple Watch Series 9 मॉडल जितना बड़ा होगा और इसमें 45 mm का चौकोर डिस्प्ले दिया जाएगा. वहीं, Apple Watch Series 10 में Apple Watch Ultra 2 के जैसा 49 mm का बड़ा डिस्प्ले शामिल होगा.
Apple ने पहली जनरेशन की Watch के बाद से हमेशा OLED स्क्रीन का इस्तेमाल किया है. अपकमिंग Watch Series 10 में कम टेम्परेचर वाले पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर (TFT) टेक्नोलॉजी वाली ज्यादा बेहतर OLED स्क्रीन पेश की जाएगी जो शानदार ब्राइटनेस देती है. यह बेहद ही पतली और हल्की है.
Apple Watch Series 10 को पहले से काफी पतला बनाया जाएगा. हालांकि, Apple Watch बहुत ज्यादा भारी नहीं होती हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि Series 10 सबसे पतली हो सकती है.
नई वॉच में S10 चिपसेट दिया जाएगा जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशियंसी देता है. यह वॉच की बैटरी लाइफ को और बेहतर बनाएगा. नई स्क्रीन और प्रोसेसर के साथ इसकी एफिशियंसी दोगुनी हो जाएगी.
नई एप्पल वॉच watchOS 11 के साथ आएगी, जिसे सबसे पहले WWDC 2024 में पेश किया जाएगा.