menu-icon
India Daily

7000mAh और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16x 5G, जानें कीमत

Realme 16x 5G को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह नया 5G फोन दो कलर्स में आता है. इसमें 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

Shilpa Shrivastava
7000mAh और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16x 5G, जानें कीमत
Courtesy: Realme

नई दिल्ली: Realme 16x 5G को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह नया 5G फोन दो कलर्स में आता है. इसमें 7000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है. वहीं, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. 

इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये है. वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है. इसके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये है. इसे एंड्यूरेंस ब्राउन और ग्लोरी व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी सेल 13 से दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. इसे Realme India और Flipkart वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. 

Realme 16x 5G के लॉन्च ऑफर्स:

लॉन्च ऑफर के तहत यूजर्स को 2,000 रुपये की फ्लैट छूट या 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा. इसके अलावा 10 महीने तक की फ्री नो कॉस्ट EMI का ऑफर भी उपलब्ध है. Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत घटकर 23,999 रुपये हो जाएगी. 

Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स:

यह ड्यूल-सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है. इसमें  6.8 इंच का एचडी+ (720x1570 पिक्सल) LCD पैनल दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स (HBM) तक है. इसमें GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन भी मौजूद है. इसके साथ ही ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट मौजूद है. इसके साथ 6 जीबी तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है. 

कैमरा, बैटरी समेत अन्य फीचर्स:

कैमरे की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है. सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें IP65 रेटेड डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है. इसमें मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेजिस्टेंस भी है. यह फोन AI-बेस्ड फीचर जैसे AI इरेजर, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, मोशन फ़ोटो और डुअल-व्यू वीडियो मोड के साथ आता है. 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, 5G, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं. यह रियलमी के अपने फ्लक्स इंजन (Flux Engine) के साथ आता है. इसमें 7000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.